
Health Benefits of Sitting in Moonlight: जिस तरह सुबह के समय धूप में बैठना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। धूप में बैठने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। उसी तरह, रात में चंद्रमा की किरणों के बीच बैठना भी हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। चंद्रमा की किरणों में बैठने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहते हैं। चंद्रमा की किरणों में बैठना एक तरह का मेडिटेशन होता है, जिससे आपका मांइड रिलैक्स और शांत होता है। चंद्रमा की किरणों में बैठने से पॉजिटिविटी आती है और आपको अच्छा महसूस होता है। अगर आप रोजाना रात को चंद्रमा की किरणों में बैठेगें, तो तनाव कम होने लगेगा। आपका काम के प्रति मन लगेगा और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा भी चंद्रमा की किरणों में बैठने से कई लाभ मिलते हैं। आइए, इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं रात में चंद्रमा की किरणों में बैठने के फायदों के बारे में-
चंद्रमा की किरणों में बैठने के फायदे- Moonlight Sitting Benefits in Hindi
1. तनाव कम होगा
चंद्रमा की किरणों में बैठने से आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा। अगर आपके तनाव का स्तर बढ़ा हुआ है, तो चंद्रमा की किरणों में बैठना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके दिनभर की चिंता और थकान दूर होगी। रोज रात को चंद्रमा की किरणों में बैठने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इससे आपकी सारी टेंशन और डिप्रेशन दूर हो जाएगी। इसलिए जो लोग अकसर ही तनाव में रहते हैं, उन्हें चंद्रमा की किरणों में जरूर बैठना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- तनाव से राहत पाने में मददगार हैं मेडिटेशन के ये 6 तरीके
2. पित्त कम होगा
आयुर्वेद के अनुसार रात को चंद्रमा की किरणों में बैठने से पित्त को कम करने में मदद मिलती है। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो रोज रात को चंद्रमा की किरणों में बैठना फायदेमंद हो सकता है। चंद्रमा की किरणों में बैठने से शरीर की गर्मी कम होने लगती है। इससे पित्त संतुलित होने लगता है और पित्त बढ़ने के लक्षणों में कमी आती है।
3. शरीर ठंडा रहेगा
गर्मियों में शरीर का तापमान अकसर अधिक रहता है। ऐसे में चंद्रमा की किरणों में बैठना फायदेमंद हो सकता है। चंद्रमा की किरणों में बैठने से शरीर का तापमान सामान्य होने लगता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और आप रिलैक्स फील करते हैं। इसलिए जिन लोगों के शरीर में गर्मी ज्यादा रहती है, उन्हें चांद की किरणों के साथ जरूर समय बिताना चाहिए।
4. अच्छी नींद आएगी
रात को चंद्रमा की किरणों में बैठने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। अगर आपको अनिद्रा या नींद से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो चंद्रमा की किरणों में बैठने से इनसे राहत मिल सकती है। रोज रात को चांद की किरणों के साथ समय बिताने से आपका तनाव कम होगा। आप रिलैक्स फील करेंगे और रात में नींद भी अच्छी आएगी। दरअसल, चांद की किरणों के बीच बैठने से दिमाग और मन शांत होता है, जिससे नींद अच्छी आने लगती है।
इसे भी पढ़ें- शिव ध्यान मुद्रा से घटता है तनाव और आलस्य, एक्सपर्ट से जानें इस मेडिटेशन को करने का तरीका
5. ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी
तनाव, अनिद्रा और कई अन्य परेशानियों की वजह से कई लोगों का किसी काम में सही से ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप रात में चंद्रमा की किरणों के बीच कुछ समय बिता सकते हैं। इससे आपको सभी कामों में ध्यान लगाने में मदद मिलेगी।