Expert

सेहत का खजाना है नीम के कोपले, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 5 फायदे

Health Benefits of Neem ki Kopal: नीम के कोपले खाने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इससे सेहत दुरुस्त बनती है। साथ ही, यह स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत का खजाना है नीम के कोपले, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 5 फायदे


Health Benefits of Neem ki Kopal: नीम को सेहत का खजाना कहा जाता है। नियमित तौर पर नीम के कोपले का सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना थोड़ी मात्रा में नीम के कोपले का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकलते हैं और यह बीमारियों से बचाव करता है। नीम के कोपले (Neem ki Kopal) में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो वायरल संक्रमण से बचाते हैं। नीम के कोपले में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फैट, अमीनो एसिड, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और टैनिक एसिड पाए जाते हैं। इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद भी नीम के कोपले का सेवन ज्यादातर लोग नहीं करते हैं। नीम के कोपले खाने से सेहत को क्या फायदा मिलता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं राम हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital)।

नीम के कोपले से सेहत को मिलने वाले 5 फायदे - Health Benefits of Neem ki Kopal in Hindi

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, नीम के कोपले रूस्ख और शीत होता है। आसान भाषा में कहें तो नीम के कोपले की तासीर बहुत ज्यादा ड्राई और ठंडी होती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में..

1. शरीर को रखता है ठंडा

गर्मी के मौसम में नीम के कोपले का सेवन करने से यह शरीर को ठंडा रखता है। नीम के कोपले की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर की गर्मी को कम करने में मददगार होता है।

neem-inside

2. शरीर को करता है डिटॉक्सिफाई

नीम के कोपले में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल हुए होते हैं। यह शरीर के ब्लड को फ्यूरिफाई और डिटॉक्सिफाई करता है। यह खून में से टॉक्सिन को बाहर निकाल कर ब्लड को डिटॉक्स कर देता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जब खून साफ करता है, तो संक्रमण व बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

3. इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

नीम के कोपले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त को शुद्ध करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जब इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो मौसमी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

4. डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

नीम की कोपले डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखती हैं। मुख्य रूप से नीम के कोपले टाइप 2 डायबिटीज के खतरों को कम कर सकता है। इसमें शरीर में इंसुलिन सिग्नलिंग अणुओं को बढ़ावा देती हैं और शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रख सकती है।

इसी भी पढ़ेंः विक्की कौशल को बेहद पसंद है महाराष्ट्र की सोलकढ़ी, जानें इस एनर्जी ड्रिंक के फायदे और रेसिपी

5. कैंसर के खतरे को करता है कम

नीम के कोपले का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। नीम के कोपले में एंटीट्यूमर गतिविधियां होती हैं जो कैंसर के इलाज में मदद करती हैं। इसमें एजैडाइरेक्टिन और निम्बोलाइड जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो शरीर में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।

All Image Credit: Freepik.com

 

 

 

 

 

 

Read Next

फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer