Expert

PM मोदी ने मन की बात में किया महुआ का जिक्र, जानें क्या है ये और इसके फायदे

PM Modi in Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महुआ से जुड़ी 2 कहानियां सुनाई है।
  • SHARE
  • FOLLOW
PM मोदी ने मन की बात में किया महुआ का जिक्र, जानें क्या है ये और इसके फायदे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो के कार्यक्रम मन की बात (PM Modi in Mann Ki Baat) में महुआ के फूलों का जिक्र किया। देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महुआ के फूल गांव और आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए बहुत खास है। महुआ के फूल का इस्तेमाल अब सिर्फ घर और मंदिरों की सजावट के लिए नहीं बल्कि कई अन्य प्रकार से भी किया जा रहा है।

पीएम ने कहा, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के राजाखोह गांव में चार बहनों ने महुआ से कुकीज बनाना शुरू किया है। लोगों को महुआ की कुकीज इतनी पसंद आ रही है कि इसकी मांग बाजार में बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के बाद तेलंगाना के आदिलाबाद जिले की 2 बहनों की कहानी शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों बहनें महुआ के फूलों से कई प्रकार के पकवान बनाती हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। पीएम ने कहा कि महिलाएं महुआ के फूलों का इस्तेमाल कई प्रकार से कर रही हैं और इसे स्वाद के साथ-साथ लोगों की सेहत को भी बढ़ावा मिल रहा है।

इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

Mahua Seeds Benefits For Constipation

महुआ क्या है?- What is Mahua

महुआ (Madhuca Indica) एक पेड़ है। ये पेड़ मुख्य रूप से भारत, नेपाल और श्रीलंका के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है। भारत में महुआ के फल, बीज, फूल और छाल का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर किया जाता है। फरीदाबाद के सेक्टर 6 स्थित सर्वोदय अस्पताल की क्लीनिक न्यूट्रिशनिस्ट मीना कुमारी के अनुसार, महुआ के फूलों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफलेमेटरी गुण होते हैं। यह सभी चीजें स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या फैटी लिवर इंफर्टिलिटी का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

महुआ खाने से क्या फायदे होते हैं- benefits of eating Mahua

- महुआ के बीज और फूल में प्राकृतिक तौर पर चीनी पाई जाती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। ग्रामीण इलाकों में शारीरिक कमजोरी और दुर्बलता को दूर करने के लिए महुआ के फूल और बीज का सेवन कई प्रकार से किया जाता है।

- महुआ में मौजूद फाइबर जैसे तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। नियमित तौर पर महुआ का सेवन करने से पेट में दर्द, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है।

- महुआ के फूलों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर संक्रामक बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

mahua flowers

इसे भी पढ़ेंः बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट कराने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी में क्या-क्या परेशानियां आती हैं? जानें डॉक्टर से

- महुआ में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित तौर पर महुआ का सेवन करने से हड्डियों की परेशानी दूर करने और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

महुआ का सेवन किस तरह से करना चाहिए- How should Mahua be consumed

आमतौर पर ग्रामीण भारत में महुआ के फूलों को सुखाकर कई प्रकार की मिठाइयां, ड्रिंक्स और दवाओं में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कुछ आदिवासी समाज के लोग महुआ के बीजों का तेल निकालकर खाना पकाने में प्रयोग करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः फोरमिल्क और हिंडमिल्क में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें दोनों के फायदे

निष्कर्ष

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिस महुआ का जिक्र किया है, वो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप महुआ का सेवन करना चाहते हैं, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

सेहत बिगाड़ सकती है मिलावटी आइसक्रीम, डॉक्टर से जानें इसे खाने के नुकसान

Disclaimer

TAGS