जौ हमारे शरीर को एक साथ स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे पहुंचाता है और यह कई बिमारियों से छुटकारा भी दिलाता है। यह मधुमेह, शरीर में सूजन, कब्ज की दिक्कत, गठिया आदि बीमारियों में लाभप्रद है। यह एक स्वादिष्ट और सेहतमंद अनाज है इसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बीटा और ग्लूकेन, मैगनीज, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट और लेक्टिक एसिड पाए जाते हैं। यह पेट के लिए काफी लाभदायक है और पाचन में बेहद सहायक। तो आइये जानते हैं जौ के औषधीय गुण तथा उपयोग।
इसे भी पढ़ें: लिवर खराब होने के संकेत हैं ये 5 लक्षण, इन नुस्खों से करें देखभाल
जौ के औषधीय लाभ
- गठिया की दिक्कत और जोड़ों में दर्द जौ के पानी का रोजाना सेवन करें इससे जरुर राहत मिलेगी
- गर्भावस्था के दौरान महिला के पैरों में अक्सर सूजन आ जाती है इसक सूजन को दूर करने के लिए नियमित रूप से जौ का पानी पीना चाहिए।
- जौ पथरी रोग में भी बहुत लाभकारी होती है जौ का पानी पीने से पथरी निकल जाती है। पथरी के मरीज जौ से बनी चीजें जैसे-जौ की रोटी, धाणी, जौ का सत्तू लेना चाहिए। इससे पथरी निकलती है और दुबारा नहीं बनती है।
- जौ का पानी शरीर को अंदर से भी डीटोक्स करता है यह खून साफ़ करने वाला अच्छा टॉनिक होता है।
- गले में सूजन, प्यास अधिक और जलन हो तो एक कप भरकर जौ पीस लें और फिर उन्हें दो गिलास पानी में आठ घण्टे भीगने दें। इसके बाद उबालकर पानी को छान लें। हल्का गुनगुना होने पर रोजाना दिन में दो बार गरारे करें। लाभ होगा।
- जौ की रोटी खाने से कब्ज, गैस नहीं बनती क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होते है और यह पचने में आसान होती है। इससे पेट कम करने में भी मदद मिलती है।
- एक कप जौ और कुछ सब्जियां काटकर एक लीटर पानी में उबालकर ठण्डाकर सूप की तरह पियें। कई बिमारियों में ठोस आहार मना किया जाता है यह उसकी कमी को पूरा करता है।
- एसिडिटी में जौ के पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से लाभ होता हैं।
- चीनी तथा जौ के आटे के बने लड्डू गठिया के रोगी के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इससे दर्द व सूजन दूर हो जाती है।
- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी जौ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
- जौ का पानी पीने से शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे चेहरे पर भी निखार आता है, साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies For Diseases In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version