नागबला के पौधे में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे-नुकसान और प्रयोग का तरीका

नागबला के पौधे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह दिल और पेट के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। जानें इसके फायदे और नुकसान
  • SHARE
  • FOLLOW
नागबला के पौधे में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे-नुकसान और प्रयोग का तरीका

हमारे देश में कई ऐसे औषधीय पौधे हैं, जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है नागबला का पौधा। आयुर्वेद के अनुसार नागबला के पौधे में कई स्वास्थ्य लाभ पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। नागबला दिल और पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मददगार होता है। इसके साथ ही यह बुखार, घाव और त्वचा रोगों के इलाज में भी लाभकारी होता है। यह पौधा जमीन पर सांप की तरह फैला होता है, इसलिए इसे नागबला कहा जाता है। इसकी जड़ें और तना बहुत मजबूत होता है। इसका वानस्पतिक नाम सिडा एक्युटा (Sida Acuta) है। यह टिलिएसी (Tiliaceae) कुल का पौधा है। इसे कुकुरांड के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें नागबला पौधे के स्वास्थ्य लाभ-नुकसान और इसे लेने का तरीका (Health Benefits, Side Effects and Uses of Nagbala)-

नागबला के उपयोगी भाग (Useful Parts of Nabala)

  • - जड़ें (The Roots)
  • - पत्तियां (Leaves)
heart

नागबला के फायदे (Benefits of Nagbala)

दिल के रोगों में उपयोगी (Useful in Heart Diseases) 

आजकल दुनियाभर में दिल के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। आयुर्वेद में इसके लिए नागबला का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसके जड़ का चूर्ण खाने से दिल के रोगों के लक्षणों को कम किया जा सकता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दिल के रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके सेवन से पहले आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें - पहाड़ी पौधे “पियारांगा” की जड़ में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और प्रयोग

खांसी-जुकाम और बुखार में फायदेमंद नागबला (Beneficial in Cold and Fever)

बच्चों और बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। जिसकी वजह से वे बार-बार खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में नागबला का सेवन करना उपयोगी हो सकता है। इसके साथ ही मौसम बदलने पर होने वाले खांसी-जुकाम में भी नागबला को असरकारी माना जाता है। नागबला की पत्तियों के रस को नाक में डालने से इन समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

डायरिया में लाभकारी (Beneficial in Diarrhea)

अगर आप डायरिया की समस्या से परेशान हैं तो नागबला का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। नागबला के फल और जड़ के चूर्ण के सेवन से इसमें फायदा मिल सकता है। 

स्तनों के दर्द में राहत (Relief Breast Pain )

नागबला के सेवन से स्तनों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। स्तनों में दर्द होने पर नागबला की पत्तियां लाभकारी हो सकती है। आप इसकी पत्तियों को हल्का गर्म कर लें, इन्हें स्तनों पर लगा लें। इससे कुछ ही दिनों में आपको आराम मिलेगा। लेकिन अगर आपको स्तनों में लंबे समय तक दर्द बना रहे तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ये भी हैं नागबला के फायदे (Other Benefits of Nagbala)

  • - नागबला बवासीर की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। यह कब्ज की समस्या को ठीक कर बवासीर में राहत दिलाता है। इसका चूर्ण या काढ़ा पीने से बवासीर में फायदा मिलता है। 
  • - गठिया के इलाज में भी नागबला उपयोगी होता है। गठिया यानी अर्थराइटिस की समस्या में राहत पाने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। प्रभावित स्थान पर इसकी पत्तियों का पेस्ट लगाने से भी इसमें राहत मिलती है।
  • - टीबी के इलाज में भी नागबला का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 
  • - नागबला पेट से जुड़े रोगों को भी दूर करने में मदद करता है। 
piles

नागबला के नुकसान (Side Effects of Nagbala)

वैसे तो नागबला एक सुरक्षित औषधि है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको नुकसान भी हो सकता है। गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन बिना आयुर्वेद डॉक्टर के नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

इसे भी पढ़ें - बकुल (मौलश्री) पेड़ के छाल, फल और फूल में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे-नुकसान

नागबला को लेने का तरीका (Uses of Nagbala)

नागबला को आप चूर्ण के रूप में ले सकते हैं। इसके साथ ही बाजार में नागबला कैप्सूल भी मौजूद हैं। आप चाहें तो नागबला के पत्तों को पानी में उबालकर इसका काढ़ा भी तैयार कर सकते हैं। इनका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। 

Read More Articles on Ayurveda in Hindi

Read Next

मुस्कदाना (कस्तूरी भिंडी) से सेहत को मिलने वाले 7 फायदे और प्रयोग करने का तरीका

Disclaimer