डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक है आंवले का चोखा, जानें रेसिपी और फायदे

डायबिटीज के कारण आप आलू और बैंगन का चोखा नहीं खा पा रहे हैं तो, आपको आंवले का चोखा ट्राई करना चाहिए। जानिए इसकी आसान रेसिपी और फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक है आंवले का चोखा, जानें रेसिपी और फायदे


बालों से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, आंवला सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। पर डायबिटीज में आंवला खाने के कुछ और ही फायदे हैं। दरअसल, डायबिटीज में आंवला एक पारंपरिक उपाय है जो ब्लड शुगर को संतुलित रखता है और इसमें अचानक होने वाले स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। साथ ही ये डायबिटीज रोगियों के मेटाबोलिज्म को ठीक रखता है और शरीर के बाकी अंगों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है। पर आज हम डायबिटीज में साबुत आंवला खाने की बात नहीं करेंगे बल्कि आंवले का चोखा (amla ka chokha) खाने की बात करेंगे। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों आलू और बैंगन का चोखा ज्यादा खाने से मना किया जाता है। ऐसे में वे आंवले का चोखा खा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं आंवले का चोखा बनाने की रेसिपी (amla ka chokha recipe) और डायबिटीज में इसे खाने के फायदे  (amla ka chokha in diabetes)

inside1amla

आंवले का चोखा बनाने की रेसिपी-Amla ka chokha recipe

  • -आंवले का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आपको 7 से 8 आंवले को उबला कर रख लेना है। 
  • -अब ठंडा होने पर इन आंवले के बीजों को निकाल लें। 
  • -4-5 लहसुन की कलियां और 1 से 2 हरी मिर्च तवे पर गर्म कर लें। अब इसको कूट कर रख लें। 
  • -अब सबसे पहले उबले हुए आंवले को मैश कर लें। 
  • -इसमें ये कूटे हुए लहसुन की कलियां और हरी मिर्च मिला लें। 
  • -1 छोटा चम्मच सरसों का तेल डालें।
  • -नमक स्वाद अनुसार डालें।
  • - कटी धनिया की पत्तियां डालें।
  • -सबको मिला कर सर्व करें। 

डायबिटीज में आंवले का चोखा खाने के फायदे- amla ka chokha benefits in diabetes in hindi

1. पेनक्रियाज को तेज करता है

 डायबिटीज में आंवले का चोखा खाने से पेनक्रियाज को तेज करने में मदद मिलती है। दरअसल,  पेनक्रियाज में उत्पादित इंसुलिन, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है। इस तरह ये शुगर के चपाचय को तेज करते हुए शरीर में ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा आंवला में क्रोमियम होता है, जो कि एक ऐसा खनिज जो कार्बोहाइड्रेट चयापचय को नियंत्रित करता है और शरीर को इंसुलिन के प्रति अधिक प्रतिक्रियाशील बनाता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।

इसे भी पढ़ें : पुरुषों में शुगर के लक्षण, एक्सपर्ट से जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

2. आंखों को स्वस्थ रखता है

डायबिटीज आंखों के स्वास्थ्य को काफी तेजी से नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में रेगुलर आंवले का चोखा खाना आंखों पर डायबिटीज के असर को कम कर सकता है। दरअसल, आंवला विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन ए न केवल दृष्टि में सुधार करता है, बल्कि यह उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन को रोकता है और इससे बचाव में मदद करता है। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है और लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

3. विटामिन सी से है भरपूर

आंवला के फायदे की बात करें, तो आंवला विटामिन सी से भरपूर है और शरीर को कई  शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट देता है। विटामिन सी टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ग्लाइसेमिक कंट्रोल और बीपी में सुधार कर सकती है।  साथ ही विटामिन सी शरीर को कई अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

inside3diabetes

4. ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है

डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में डिस्लिपिडेमिया के साथ ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर में बढ़ोतरी से मैक्रोएंजियोपैथिस विकसित होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बनते हैं जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस होता है। इसके अलावा शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव डायबिटीज में अन्य बीमारियों का कारण बनता है।  ऐसे में आंवला में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सीकरण के हानिकारक प्रभावों को कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें :  हाई शुगर लेवल कितना होता है? डॉक्टर से जानें कितना ब्लड शुगर लेवल मरीजों के लिए है

5. डायबिटीज में पेट ठीक रखता है

आंवले का चोखा फाइबर से भरपूर होता है जो कि डायबिटीज में पेट से जुड़ी बीमारियों से भी आपका बचाव करता है। इसे रेगुलर खाने से आपका मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और डायबिटीज में कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही ये भूख को भी रेगुलेट करता है और अनियंत्रित खान-पान से बचाता है। साथ ही फाइबर लेने का एक फायदा ये भी है कि ये ब्लड शुगर को संतुलित रखने के साथ शरीर के बाकी अंगों जैसे कि लिवर और किडनी को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। 

तो, अगर आपको चोखा खाना बहुत पसंद है और आप डायबिटीज के कारण खा नहीं पा रहे तो, आपको आंवले का चोखा खाना चाहिए। इसके लिए आप इस रेसिपी को अपना सकते हैं। साथ ही आप आंवले को सीधे आग में पका कर भी चोखा बना सकते हैं।

All images credit: freepik

Read Next

हाई शुगर लेवल कितना होता है? डॉक्टर से जानें कितना ब्लड शुगर लेवल मरीजों के लिए है खतरनाक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version