आंखों और सिर में एक साथ दर्द होने के हो सकते हैं ये 5 कारण

अगर आप आंखों और सिर में एक साथ दर्द होने से परेशान हैं तो कहीं उन के कारण ये तो नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों और सिर में एक साथ दर्द होने के हो सकते हैं ये 5 कारण


सिरदर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार सिरदर्द इतना बढ़ जाता है कि लोगों को पेन किलर तक लेना पड़ता है। पेन किलर शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकते  हैं। सिरदर्द की दवाई लेने से पहले इसकी वजन को जानना बहुत जरूरी होता है। सिरदर्द तनाव, चिंता या फिर किसी बीमारी की वजह से हो सकता है। इसके साथ ही कई बार आंखों की वजह से भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन आखिर आंखों की वजन से सिरदर्द क्यों होता है? इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

माइग्रेन

 कई बार आपकी आंखें माइग्रेन के दर्द को ट्रिगर कर सकती हैं। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो तेज रोशनी आपको अचानक से सिरदर्द की समस्या दे सकती है। माइग्रेन का दर्द आमतौर पर आधे सिर में होता है।  कई बार माइग्रेन का दर्द इतना तेज होता है कि दर्द के साथ-साथ उल्टियां, रोशनी में जाने पर परेशानी और आवाज से परेशानी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। 

क्लस्टर सिरदर्द

 आंखों और सिर में एक साथ दर्द हो तो ये क्लस्टर सिरदर्द हो सकता है। ये दर्द तीन घंटे या उससे ज्यादा देर के लिए भी बना रह सकता है। क्लस्टर सिरदर्द आंख और सिर से होते हुए गर्दन और चेहरे तक भी जा सकता है। क्लस्टर सिरदर्द होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

साइनस

साइनस का दर्द आंखों और सिर में एक साथ होता है। साइनस चेहरे का एक खास हिस्सा होता है, जिसमें संक्रमण या परेशानी के कारण गाल लेकर माथे तक के हिस्से में दर्द हो सकता है।  साइनस के दर्द को कम करने के लिए स्टीम का सहारा भी लिया जा सकता है। ध्यान रखें साइनस के दर्द को हल्के में न लें। दर्द होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

ग्लूकोमा 

कई बार आंखों  और सिर में दर्द का कारण ग्लूकोमा यानी मोतियाबिंद भी हो सकता है। ग्लूकोमा के कारण आपको धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है। ग्लोकूमा को कई लोग काला मोतिया भी कहते है।ग्लूकोमा की समस्या रहने पर डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

स्क्रीन गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल

अगर आप बहुत ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके कारण भी आपको सिर और आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल स्क्रीन वाले गैजेट्स से निकलने वाली नीली रौशनी आपके आंखों पर जोर डालती है, जिसके कारण नींद नहीं आती। नींद की कमी सिर दर्द और आंखों में दर्द का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें- Body Pain: थकान और बॉडी पेन को कम करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

आंखों  और सिर में एक साथ लगातार दर्द होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। इस समस्या को नजरअंदाज न करें क्योंकि कई बार ये किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। शरीर की नियमित जांच कराते रहें। कंप्यूटर पर काम करते समय पलकों को नियमित रूप से झपकाएं और हर आधे घंटे बाद स्क्रीन से नजर हटाकर थोड़ी दूर देखें। ऐसा करने पर आंखों पर जोर कम पड़ेगा।

All Image Credit- Freepik

Read Next

किडनी खराब होने पर कहां दर्द होता है?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version