आजकल लोग जैसे एक हेल्दी डाइट लेना भूल से गए हैं। कहने का मतलब ये है कि भागदौड़ जिंदगी, अनियमित खानपान और जल्दबाजी के चलते लाइफस्टाइल इतना गड़बड़ा गया है कि ना चाहते हुए भी हेल्दी खाने से दूरी बढ़ रही है। फल, दूध और हरी सब्जियां कुछ ऐसी चीजें जिनका हमारे रोजाना के आहार में होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आप जॉब की भागदौड़ की वजह से एक हेल्दी डाइट नहीं ले पा रहे हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको सुबह के नाश्ते के लिए एक हेल्दी डाइट बता रहे हैं।
सबसे महत्वपूर्ण आहार सुबह का नाश्ता होता हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सुबह जमकर खा लें तो आप स्वस्थ रहेंगे और भूख ना लगने के कारण आप फास्ट फूड, जंक फूड से भी दूर रहेंगे। खासतौर पर जब बात बच्चों की हो तो उनको नाश्ते में कुछ ऐसा देना होता है जो स्वादिष्ट हो और बेहद पौष्टिक भी। क्योंकि बच्चे आराम से कोई पौष्टिक चीज़ खाने को राज़ी नहीं होते हैं। ऐसे में रोज-रोज अपने बच्चे के टिफिन में क्या पैक करें, यह सावल आपको रोज परेशान करता है। इसलिए आज हम आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट वेजिटेबल कटलेट के बारे में बता रहे हैं।
वेजिटेबल कटलेट
हरा भरा कबाब एक स्वादिष्ट नाश्ता है जो वेजिटेबल कटलेट जैसा ही होता है लेकिन उसे पालक, हरी मटर और आलू के साथ बनाया जाता है। इस रेसिपी की मदद से आप बहुत ही आसान और सरल तरीके से कम से कम समय में इसे घर पर तैयार कर सकते हैं। ज्यातार लोग हरा भरा कबाब घर में बनाना ही पसंद करते हैं। कई लोगों को नाम से लगता होगा कि यह एक नॉनवेजिटेरियन डिश है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हरा भरा पूरी तरह से वेज डिश है। बल्कि इसे सब्जियों से बनाया जाता है। आइए जानते हैं हरा भरा कबाब बनाने की रेसेपी।
कैसे बनता है वेजिटेबल कटलेट
जीरा, मोटी इलायची के बीज, कालीमिर्च और लौंग को एकसाथ अच्छी तरह पीस लें। दाल को साफ करें और धोएं। स्पाइसिस, नमक और 2 कप पानी के साथ दाल उबालें। एक सीटी आने के बाद इसे हल्की आंच में करीब 15 मिनट तक पकाएं। गैस से उतारें और अलग रखें। जब कूकर का प्रेसर निकल जाए तो गर्म दाल और आलू को करछी से मसले। अगर कूकर में पानी बच जाता है तो इसे सुखाएं। अब इसे गैस से उतारें। पालक को बारीक कर के बाद अच्छी तरह से धोएं। कढ़ाई में आॅयल गर्म करें और इसमें पालक डालें। 8 से 10 मिनट तक पालक से पानी सूखने तक इसे भूनें। पनीर और हरा धनिया मिलाएं।
1 मिनट तक पकाएं। गैस से उतारे और अलग रखें। दाल को पालक और पनीर मिक्सचर, हरी मिर्च, नमक और मसाले के साथ मिलाएं। छोटे-छोटे गोले बनाएं। दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तवे पर फ्राई करें। जब फ्राई हो जाए अलग रख दें। अब कबाब क्रिस्पी हो जाएंगे। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें। हर भरा कबाब बहुत स्वादिष्ट और चटपटी डिश होती है। हरा भरा कबाब को लोग पराठे या फिर पूड़ी के साथ खाना पसंद करते है। कबाब सुनकर ऐसा लगता है की इसे बनाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपने भी आजतक इसे नहीं बनाया है तो अब आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version