75 साल की उम्र तक मानसिक रोगों की चपेट में आ जाएगी दुनिया की आधी आबादी: रिसर्च

मेंटल हेल्थ को लेकर की गई स्टडी के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि दुनियाभर की आधी आबादी 75 साल की उम्र तक मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो जाएगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
75 साल की उम्र तक मानसिक रोगों की चपेट में आ जाएगी दुनिया की आधी आबादी: रिसर्च


मेंटल हेल्थ आज के समय में एक जटिल समस्या बन चुकी है, जिससे देश की आबादी का एक अच्छा खासा हिस्सा पीड़ित है। मेंटल हेल्थ कई तरीकों की हो सकती है। द यूनिवर्सिटी ऑफ हावर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा की गई स्टडी में 1 लाख 50 हजार लोगों को शामिल किया गया। इसमें 29 देशों के लोगों ने साल 2021 और 2022 में हिस्सा लिया। यह स्टडी लांसेट साइकैट्री में प्रकाशित की गई थी। इस स्टडी के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि दुनियाभर की आधी आबादी 75 साल की उम्र तक मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो जाएगी। 

3 मेंटल डिसऑर्डर को बताया सामान्य 

शोधकर्तोओं ने शामिल होने वाले पुरुषों और महिलाओं में 3 मेंटल डिसऑर्डर को सामान्य बताया। उनके मुताबिक डिप्रेशन और एंग्जाइटी लोगों में काफी सामान्य है। पुरुषों में एल्कोहॉल एब्यूज, डिप्रेशन और फोबिया जैसी समस्याएं थी। वहीं महिलाओं में डिप्रेशन, पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस के साथ-साथ फोबिया जैसी समस्याएं आम थीं। 

इसे भी पढ़ें - Loneliness Signs: ये 8 संकेत बताते हैं कि अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं आप, न करें नजरअंदाज

मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के तरीके 

इस विषय पर विस्तार से जानने के लिए हमने डॉ. निखिल रहेज, कंसलटेंट साइकैट्रिस्ट, एचसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ साइकैट्री, दिल्ली से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए आपको अपनी फीलिंग और भावनाओं को काबू करके रखना जरूरी है। ऐसे में जितना हो सके प्रकृति के संपर्क में रहें। इससे डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याएं होने का खतरा काफी कम होता है। मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए नींद की गुणवत्ता को भी अच्छा रखें। इसके लिए दिनभर में कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। यही नहीं परिवार के साथ समय बिताएं साथ ही साथ छोटी-छोटी चीजों पर भी खुश रहना सीखें। 

stress

मेंटल डिसऑर्डर से बचने के तरीके 

मेंटल हेल्थ को बेहतर रखना आपके अपने हाथों में है। मेंटल हेल्थ आपकी नियमित दिनचर्या के साथ-साथ आप द्वारा की गई छोटी-छोटी गतिविधियों पर भी निर्भर करती है। इस डिसऑर्डर से बचने के लिए खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखें और विचारों को भी सकारात्मक रखें। लोगों की मदद करें। छोटी-छोटी बातों के कारण होने वाले स्ट्रेस को मैनेज करना सीखें। अगर आप मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित हैं तो ऐसे में योग और ध्यान का अभ्यास करें। यह सभी तरीके आपको मेंटल हेल्थ से बचाने में मदद करते हैं।

Read Next

मां के दूध में पाए जाते हैं सूक्ष्म पोषक तत्व, शिशुओं के मस्तिष्क का होता है विकास: शोध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version