बारिश के मौसम में लगाएं ये 3 हेयर मास्क, रूखे और बेजान बालों में आएगी नई जान

Hair Mask For Humid Weather: बारिश के मौसम में बाल काफी फ्रिजी हो जाते हैं। इस मौसम में बालों की समस्या को दूर करने के लिए लिए लगाएं यह हेयर मास्क।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बारिश के मौसम में लगाएं ये 3 हेयर मास्क, रूखे और बेजान बालों में आएगी नई जान


Hair Mask For Humid Weather: मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के साथ कई तरह की परेशानियां लेकर भी आता है। बारिश के कारण मौसम में उमस बढ़ जाती है। इस कारण मौसम में ह्यूमिडिटी में भी इजाफा होता है।  ह्यूमिडिटी के कारण त्वचा ऑयली होने के साथ बाल भी फ्रिजी,ड्राई, दोमुंहे और ड्राई स्कैल्प की समस्या हो जाती हैं। मौसम में उमस के कारण बाल तेजी से झड़ने भी लगते है और बाल पतले भी काफी हो जाते हैं। अक्सर लोग इस परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह के शैंपू और तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन चीजों से बालों को कई बार राहत नहीं मिलती है और परेशानी वैसी ही बनी रहती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह हेयर मास्क नेचुरल होने के साथ बालों को पोषण देते हैं और फ्रिजी बालों की परेशानी को दूर करते हैं। इस मास्क से ड्राई स्कैल्प की समस्या से भी राहत मिलेगी और हेयर फॉल कम होगा। इन सभी मास्क को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में कौन से हेयर मास्क लगाएं।

1. केले और शहद का हेयर मास्क

सामग्री

1- पका केला

2 चम्मच- शहद

1 चम्मच- नारियल तेल

केले और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका

केले और शहद का  हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में मिलाकर पीस लें। अब इन चीजों को हाथ की सहायता से स्कैल्प से बालों पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों को पोषण देने के साथ हेयर फॉल को कम करेगा और मानसून में होने वाली बालों की फ्रिजीनेस को कम करेगा।

hair mask

2. अंडे का हेयर मास्क

सामग्री

1- अंडा

2 चम्मच- नारियल का तेल 

1 चम्मच- दही

अंडे का हेयर मास्क बनाने का तरीका

अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर फेंट लें। अब इन चीजों को स्कैल्प और बालों पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह मास्क हेयर फॉल को कम करने के साथ बारिश में होने वाली बालों की समस्याओं से राहत देगा। इस मास्क को हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं शहद से बने ये 3 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

3. नारियल का तेल और शहद का हेयर मास्क

सामग्री

2 चम्मच- नारियल का तेल

2 चम्मच- शहद

नारियल का तेल और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका

नारियल का तेल और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को एक कटोरी में निकाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे स्कैल्प और बालों की टिप पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों को पोषण देने के साथ बालों को अंदरूनी तौर पर मजबूत करेगा और बालों को चमकदार बनाएगा। 

बारिश के मौसम में इन हेयर मास्क को बनाकर लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से बनाएं हेयर ऑयल, लगाने से दूर होंगी बालों की कई समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version