स्लो डाइजेशन (Slow Digestion) या खराब पाचन तंत्र कई रोगों का कारण बनता है। पाचन ठीक न होने के कारण पेट में कब्ज, अल्सर, अपच आदि की समस्या होने लगती है। डाइजेशन को फास्ट करने के लिए खानपान को बेहतर रखना आवश्यक है। मल्टीग्रेन आटे की रोटी डाइजेशन फास्ट (Multigrain Flour for Fast Digestion) करने में आपकी मदद कर सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) में भी सुधार होता है। मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है। इम्यूनिटी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कहते हैं। मजबूत इम्यून सिस्टम (Immune System) संक्रामक बीमारियों से बचाता है।
आज हम आपको इस लेख में बताएंगे मल्टीग्रेन आटे के बारे में और मल्टीग्रेन आटा तैयार करने का सही तरीका क्या है?
मल्टीग्रेन आटा बनाने का सही तरीका - How to Make Multigrain Atta
टॉप स्टोरीज़
सामग्री - Multigrain Atta Ingredients
- गेहूं: एक किलोग्राम
- ज्वार: 250 ग्राम
- बाजरा: 250 ग्राम
- चना: 250 ग्राम
- मक्का: 250 ग्राम
- तेल: 03 छोटे चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
बनाने की विधि
मल्टीग्रेन आटा के लिए सबसे पहले गेहूं, ज्वार, बाजरा, चना, मक्का को पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें। अब इसे धुलकर धूप में सूखने के लिए रख दें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर के चक्की में पिसवा लें। आटा जरूरत के हिसाब से पिसवाएं ताकी ज्यादा दिन तक रखना न पड़े। इससे स्वाद बरकरार रहता है। अगर आपको मल्टीग्रेन आटे को और ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद बनाना है तो इसमें मूंग दाल, सोयाबीन और रागी भी मिक्स करके पिसवा सकते हैं। गेहूं के आटे की रोटी की तरह ही मल्टीग्रेन आटे की भी रोटी बनाकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गेहूं या जौ कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों के बीच का अंतर और स्वास्थ्य लाभ
मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाने के फायदे - Health Benefits Of Multigrain Atta Roti
1. मल्टीग्रेन आटा विटामिन, मिनरल से युक्त होता है। इसकी रोटी खाने से शरीर को ताकत मिलती है। लड़कों का पौरुष बढ़ता है। बॉडी फिट रहती है।
2. मल्टीग्रेन आटे में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसे पचाना भी बहुत आसान है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है। कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: कहीं आप तो नहीं खा रहे 'मिलावटी रोटी', इन 3 तरीकों से पहचानें आपके घर में रखा आटा मिलावटी है या नहीं
3. फाइबर की प्रचुर मात्रा के कारण यह वजन को कम करने में मदद करता है। मोटापा की समस्या दूर होती है। शरीर पर जमा फैट कम हो जाता है।
4. मल्टीग्रेन आटा कई पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण पाचन को बेहतर बनाता है। सही डाइजेशन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है।
5. मल्टीग्रेन आटे का एक खास गुण है, वह ये कि इसके सेवन से डायबिटीज के रोगियों का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, उच्च रक्तचाप की समस्या दूर होती है।
Read More Articles on Healthy Diet In Hindi