गोक्षुरू वह जड़ी बूटी है जिसे टेस्टोसटेरोनबूस्टर के तौर पर जाना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से टेस्टोसटेरोन का लेवल बढ़ता है। आजकल बॉडी बिल्डिंग में भी इसका यूज होने लगा है। दरअसल, बॉडी बिल्डिंग आज भी एक्सपेरिमेंट के दौर से गुजर रही है, लोग मन माफिक नतीजे पाने के लिए कुछ भी ट्राई करने पर आमादा रहते हैं। जिन चीजों से रिजल्ट मिल जाता है वो पॉपुलर हो जाती हैं बाकी चीजें नकार दी जाती हैं। बॉडी बनाने के खेल में टेस्टोस्टेरॉन का बड़ा हाथ होता है। ये मर्दों का ग्रोथ हार्मोन है और इसकी कमी होने पर आपकी परफॉर्मेंस और ग्रोथ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इस हार्मोन की कमी न केवल आपको जिम में अच्छा परफॉर्म करने से रोकेगी बल्कि शारीरिक विकास और पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ता है।
टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बढ़ाने के हमारे पास मोटे तौर पर 4 रास्ते होते हैं 1 फूड 2 एक्सरसाइज 3 सप्लीमेंट और 4 स्टेरॉइड। स्टेरॉइड के बहुत भारी साइड इफेक्ट होते हैं ये सब जानते हैं। कई बार इनके चलते इंसान का अपना हार्मोन प्रोडक्शन बिल्कुल बंद हो जाता है और मर्द नपुंसक तक हो जाते हैं। मगर हां हमारे पास बीच का रास्ता है और वो है सपलीमेंट।
टेस्टोस्टेरॉन को बढ़ाने के लिए आपको मार्केट में कई सप्लीमेंट मिल जाएंगे मगर आप ये भी जान लें कि लगभग हर सप्लीमेंट में एक ही चीज होती है और वो है गोक्षुरू, यह काफी सस्ता सप्लीमेंट है और यह टेस्टोसटेरोन का लेवल नेचुरली बूस्ट करता है। जिम करने वाले लोग अपनी परफॉर्मेंस को सुधारने और ग्रोथ रेट को बढ़ाने के लिए इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: अल्जाइमर में दवा से भी बढ़कर है चुकंदर, जानें कैसे करना है सेवन
गोक्षुरू के फायदे
आयुर्वेद की किताबें और मॉर्डन रिसर्च के मुताबिक, इससे मर्द की मर्दानगी बढ़ती है।
गोक्षुरू खाने से बॉडी में का लेवल बढ़ने लगता है।
यह शाकाहारी होती है। यह एक जड़ी बूटी है।
कमजोरी महसूस करने वाले मर्द को ताकत मिलती है। एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।
इसके यूज से स्टेमिना बढ़ता है और मसल्स की रिकवरी तेज होती है।
इसे भी पढ़ें: लिवर की सूजन और कमजोरी को दूर करते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे
टॉप स्टोरीज़
गोक्षुरू के नुकसान भी हैं
आमतौर पर इसके कोई बड़े साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं।
इसका यूज करने से आपको बेचैनी हो सकती है और पेट बिगड़ सकता है।
अगर आपको किडनी या लिवर की प्रॉबलम थी या है तो इसे एवॉइड करें।
गोक्षुरू को लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
मसल्स बढ़ाने के अन्य तरीके
रोजाना दौड़िए
यदि आपको मसल्स बनाना है या फिर थुलथुले शरीर को टाइट करना है तो सबसे बहले दौड़िए। यह माना गया है कि खुद को फिट रखने के लिए दौड़ने से अच्छा कोई व्यायाम नहीं है। इससे न केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि वजन भी कम होता है और उर्जा भी मिलती है।
कार्डियो करें
जो व्यक्ति नियमित रूप से कार्डियों का व्यायाम करता है वह पूरे दिन फिट रहता है। इससे न केवल वजन कम होता है बल्कि मांशपेशियां भी मजबूत होती है।
सुबह व्यायाम करें
जिस तरह सुबह दौड़ना जरूरी है उसी तरह सुबह व्यायाम भी करना जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट कसरत करने से शरीर टाइट और मांसपेशिया मजबूत होती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi