घर पर बनाएं धनिए का मास्क, जड़ से खत्म होंगे चेहरे के दाग-धब्बे

गर्मियों के मौसम में हर किसी को त्वचा संबंधी अलग-अलग तरह की शिकायतें होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर बनाएं धनिए का मास्क, जड़ से खत्म होंगे चेहरे के दाग-धब्बे


गर्मियों के मौसम में हर किसी को त्वचा संबंधी अलग-अलग तरह की शिकायतें होती हैं। जिसमें टैन और चिपचिपी त्वचा मुख्य रूप से शामिल हैं। बिजी 0दिनचर्या के चलते आमतौर पर लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं रहता है। आज हम आपको साफ, निखरी और दमकती द्धारा पाने के लिए एक ऐसा प्रयोग बता रहे हैं जो बहुत फायदेमंद है। इस नुस्खे का नाम है धनिये का फेस मास्क। जी हां, यह नुस्खा चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कैसे लगाना है धनिये का फेस मास्क।

इसे भी पढ़ें : चोट या खरोंच को चाटना है कितना सही? जानें

धनिये का मास्क

धनिये का मास्क बनाने के लिए साफ और धुली हुई धनिये की पत्तियां ले। अब इन्हें बारीक पीस लें। आप चाहे तो इसमें बेसन या शहद भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। पेस्ट लगते समय संवेदनशील भाग जैसे आंंख आदि पर न लगायें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर गर्म पानी से धो डालें। आप सप्ताह में दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि आपकी त्वचा धनिये के प्रति संवेदनशील तो नहीं है।

दही और धनिये का मास्क

दही खाने के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चेहरे पर दही का नियमित प्रयोग करने से चेहरा साफ और बेदाग होता है। दही के एंटीएजिंग गुणों के कारण आपकी त्वचा जवान दिखती है। यह त्वचा की मृत सतह को निकालने में सहायता करता है। धनिये के पेस्ट में दही मिलाकर लगाने से हैरान करने वाले फायदे मिलते हैं। आज इसे सप्ताह में 3 से 4 बार लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : ये नैचुलर उपाय अपनाएं, त्वचा के दाग-धब्बे हटाएं

ऐलोवेरा और धनिया

एलोवेरा सेहत ही नहीं बल्कि सौंदर्य के लिए भी अमृत माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे विटामिन ए, सी, बी-1, बी-5, बी-6 व बी-12 विटामिन और आयरन, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम और कॉपर जैसे मिनरल के कारण होता हैं। ऐलोवेरा त्वचा के अमृत साबित हुआ है। अगर आप अपने चेहरे पर तुरंत निखार पाना चाहते हैं तो धनिये के पेस्ट में ऐलोवेरा मिलाकर लगाएं।

एप्पल विनेगर और धनिया

धनिये के पेस्ट में एप्पल विनेगर को मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कील और मुंहासों को रोकता है, स्किन टोनर की तरह काम करता है और मृत त्वचा को दूर करता है तथा सनबर्न से आराम दिलाता है। एप्पल साइडर विनेगर में प्राकृतिक एसिड पाया जाता है। जो मृत त्वचा कोशिकाओं को और त्वचा की सूखी परत को निकालने में मदद करता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Skin Care

Read Next

ट्राई करें किचन की सिर्फ ये 2 चीजें, रातों रात आएगा गोरापन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version