किडनी की बीमारी में न करें इन 7 फलों का सेवन, जानें इनसे होने वाले नुकसान

किडनी के मरीजों के लिए कुछ फलों का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है, अगर आप किडनी के मरीजों हैं तो इन फलों के सेवन से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी की बीमारी में न करें इन 7 फलों का सेवन, जानें इनसे होने वाले नुकसान


किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। ब्लड को फिल्टर करने, यूरिन में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने और शरीर में लिक्विड को बैलेंस करने का किडनी द्वारा ही किया जाता है। किडनी की बीमारी में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, असंतुलित खानपान के कारण किडनी की बीमारी का जोखिम और बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद कुछ बीमारियां जैसे हेपेटाइटिस, एचआईवी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी किडनी की बीमारी हो सकती है। खानपान में गड़बड़ी के कारण किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इसकी वजह से किडनी का कामकाज प्रभावित होता है। किडनी के मरीजों को कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। आइए जानते हैं किडनी के मरीजों को कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

किडनी के मरीजों को नहीं खाने चाहिए ये फल- Fruits to Avoid in Kidney Disease in Hindi

किडनी को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो ऐसे में किडनी की बीमारी होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा अल्कोहल का अधिक सेवन करने और जंक फूड्स आदि खाने से भी किडनी खराब होती है। किडनी के मरीजों को कुछ फलों का सेवन करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इन फलों में मौजूद तत्व किडनी की बीमारी में मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: किडनी के मरीजों को नहीं खाना चाहिए मशरूम, जानें इसकी वजह से होने वाले नुकसान

Orange To Avoid in Kidney Disease

1. संतरा- Orange

संतरे का जूस किडनी से बीमारियों में नुकसानदायक माना जाता है। संतरा एक हाई पोटैशियम फ्रूट है, इसमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए अगर आप किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं तो संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। 

2. केला- Banana

किडनी के मरीजों को केला खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। केले में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, किडनी के मरीजों के लिए अत्यधिक मात्रा में पोटैशियम का सेवन बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या या किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं, तो केला खाने से बचना चाहिए।

3. क्रैनबेरी जूस- Cranberry Juice

किडनी के मरीजों को क्रैनबेरी जूस भी नहीं पीना चाहिए। क्रैनबेरी में अधिक मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो किडनी की पथरी का कारण बन सकता है। अगर आपको किडनी की पथरी की समस्या है, तो क्रैनबेरी जूस पीने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन 10 कारणों से बढ़ता है किडनी की पथरी (किडनी स्टोन) का खतरा, डॉक्टर से जानें इनसे बचाव के लिए क्या करें

Fruits To Avoid During Pregnancy

4. कीवी- Kiwi

कीवी में भी पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए डॉक्टर किडनी की बीमारी में मरीजों को कीवी खाने से बचने की सलाह देते हैं। इससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

5. कच्चा आम- Raw Mango

कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें मौजूद गुण किडनी फेलियर की समस्या का कारण बन सकते हैं। किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को कच्चे आम के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

6. आड़ू- Peach

किडनी के मरीजों को आड़ू खाने से परहेज करना चाहिए। आड़ू में मौजूद हाई पोटैशियम किडनी की बीमारी में मरीजों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

7. किशमिश- Raisins

किशमिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। किशमिश में पोटैशियम और कॉपर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, इसका अधिक सेवन किडनी के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: किडनी में पथरी क्यों होती है? आसान भाषा में समझें कैसे जमा हो जाते हैं शरीर में पत्थर

किडनी के मरीजों के लिए हाई पोटैशियम और हाई ऑक्सलेट वाले फूड्स का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। अगर आप भी किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऊपर बताये गए फलों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किडनी की बीमारी का जोखिम कम करने के लिए हेल्दी और संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम जरूर करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सेब ठंडा होता या गर्म? जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version