कब्ज है तो इन 5 फलों से मिलेगी राहत

जिंदगी की भाग दौड़ में कई बार हम अपने रोजमर्रा के वे काम भी ठीक से नहीं कर पाते जिनसे हमारी जिंदगी चलती है, जैसे खाना, सोना और व्यायाम आदि। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज है तो इन 5 फलों से मिलेगी राहत


जिंदगी की भाग दौड़ में कई बार हम अपने रोजमर्रा के वे काम भी ठीक से नहीं कर पाते जिनसे हमारी जिंदगी चलती है, जैसे खाना, सोना और व्यायाम आदि। इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। ठीक से नींद पूरी न होने से, जल्दी-जल्दी खाना खाने से और ज्यादा फास्ट फूड या जंक फूड खाने से कई बार हमें कब्ज और बदहजमी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। कब्ज में मल त्याग के समय पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है जिससे कभी-कभी व्यक्ति के आंतों को भी नुक्सान पहुंचता है। प्रकृति में ऐसे कई फल और सब्जियां उपलब्ध हैं जिनको खाने से आपको कब्ज, अपच और बदहजमी जैसी पेट की बीमारियों में आराम मिलता है। इन फलों को खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं में मिलेगी राहत।

केला

केला एक ऐसा फल है जो आजकल हर मौसम में मिल जाता है। केले में 64.3 पानी, 1.3 प्रोटीन, 24.7 कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। केले में ऐसे कई फाइबर होते हैं जो शरीर में की पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं। केले में पेक्टिन नाम का विशेष फाइबर होता है, जो पेट में खानपान से होने वाली गड़बड़ियों को दूर करता है।

पपीता

पपीता में विटामिन A, पोटैशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। पपीता एक रेशेदार फल है इसलिए ये आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है। पपीते का रोज सेवन पेट की कई बीमारियों के बचाता है। 

नाशपाती

नाशपाती का सेवन भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। नाशपाती को फाइबर का खजाना कहा गया है। इसमें सेब की तुलना में आठ गुना ज्यादा सर्बिटोल होता है। नाशपाती में भी पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट को साफ रखता है और मल त्याग में सहायता करता है। नाशपाती को आप समूचा भी खा सकते हैं और इसका जूस भी बनाया जा सकता है। जूस के लिए 2 नाशपाती और आधा गिलास पानी को ब्लेंडर में ब्लेंड करके एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वाद अनुसार काला नमक मिलाएं।

सेब

कहते हैं सौ रोगों की एक दवा है सेब। ये पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। सेब का सर्बिटोल नामक तत्व मल के कड़ेपन की समस्या को दूर करता है। ध्यान रखें कि कब्ज के लिए सेब को खाली पेट और छिलके सहित ही खाएं।  खाना खाने के तुरंत बाद सेब नहीं खाना चाहिए। आप चाहें तो सेब का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो ग्लास पानी में एक सेब काटकर डाल दें और पकाने के लिए छोड़ दें। इसे तब तक पकाएं जब तक जूस का रंग लाल न हो जाए। ठंडा करके इसे दिन में दो-तीन बार पियें। इससे कब्ज में आराम मिलेगा।

बेरी

बेरी में भी फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की जलन और कब्ज में आराम पहुंचाते हैं। बेरी खाने से कैंसर का खतरा भी कम होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इन फलों के अलावा नींबू, संतरा, मौसमी और ऐसे अन्य फल जो खट्टे होते हैं, कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Gastric

Read Next

कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करती हैं घर की ये 3 सस्‍ती चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version