
जो लोग कहते हैं कि अनाज से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए वो यूं ही नहीं कहत हैं। बल्कि इसके पीछे जबरदस्त कारण होते हैं। दरअसल, फल ही नहीं उनके छिलके भी हमारे लिए कई मायनो में फायदेमंद होते हैं। हम अक्सर फलों के छिलकों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। जबकि ये हमें कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों के छिलकों में कई ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारी स्किन को बहुत फायदा करते हैं।। इन छिलको को प्रयोग करने से ना केवल सौंदर्य निखरता है बल्कि कई रोग भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं किन फलों के छिलके होते हैं फायदेमंद।
इसे भी पढ़ें : ये नैचुलर उपाय अपनाएं, त्वचा के दाग-धब्बे हटाएं

तरबूज का छिलके
तरबूज एक ऐसा मौसम फल है जो सिर्फ गर्मियों में मिलता है। यह हमारे शरीर में पानी की कमी को काफी हद तक पूरा करता है। तरबूज के छिलकों का पेस्ट चेहरे पर लगाने से दाद, एक्जिमा की शिकायत दूर होती है। साथ ही ये त्वचा को खासा ग्लो भी लाते हैं।
संतरे का छिलका
संतरा विटामिन सी से भरपूर फल है। विटामिन सी हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को संतरा खाना पसंद नहीं है वो संतरे के छिलके का चेहरे पर प्रयोग कर सकते हैं। संतरे के छिलकों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स दूर होते हैं और त्वचा पर मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
केले के छिलके
केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है। इसमें विटामिन बी- 6, बी- 12, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट होता है। केले के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्ट्रेस को कम करता है। केले के छिलके को चेहरे को चेहरे पर लगाने से टैनिंग और पिंपल्स दूर होते हैं।
अनार के छिलके
अनार के छिलको का प्रयोग स्किन के लिए बहुत अच्छा है। धूप में जाने से पहले अगर आपको सनस्क्रीम लगाने से एजर्ली होती है तो इस स्थिति में भी आप अनार के छिलको का पेस्ट लगा सकते हैं। इससे आप पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों से बच सकते हैं। साथ ही स्किन पर टैनिंग भी नहीं होगी।
पपीता के छिलके
पपीता एक ऐसा फल है जो पेट के लिए रामबाण माना जाता है। यह कब्ज, अपच, गैस और दस्त जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। पपीते के छिलके को चेहरे पर लगाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन सी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है जो झुर्रियों से निजात दिलाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version