
Foods To Eat Without Brushing Teeth: अगर आपके दिन की शुरुआत हेल्दी चीजों के सेवन से होती है, तो आप दिन भर एनर्जेटिक फील करेंगे। सेहत को ठीक रखने के लिए भी सुबह की पहली डाइट हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। आयुर्वेद में बासी मुंह पानी पीने और चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बासी मुंह कुछ चीजों का सेवन सेहत के नुकसानदायक भी होता है। बासी मुंह दरअसल उस स्थिति को कहते हैं, जब आप बिना ब्रश किए किसी चीज का सेवन करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार बासी मुंह पानी पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बासी मुंह क्या खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
बासी मुंह क्या खाना फायदेमंद होता है?- Foods To Eat Without Brushing Your Teeth in Hindi
पोषक तत्वों से भरपूर डाइट या फूड्स का सेवन करने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "आयुर्वेद में पुराने समय से ही बासी मुंह पानी पीने से लेकर कुछ चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नियमित रूप से बासी मुंह कुछ चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।"
बासी मुंह इन चीजों का सेवन करने से फायदा मिलता है-
1. बासी मुंह लहसुन का सेवन
बासी मुंह लहसुन का सेवन करने से आपको पेट और शरीर से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। लहसुन की दो डलियों का नियमित रूप से सेवन करना पेट और आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए 7 दिनों तक फॉलो करें ये डाइट प्लान, वेट और मसल्स गेन में मिलेगी मदद
2. गुड़ का सेवन
खाली पेट गुड़ का सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आप बवासीर के मरीज हैं, तो गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करें।
3. खाली पेट किशमिश का सेवन
सुबह बासी मुंह किशमिश का सेवन करने से शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। रात में किशमिश को पानी में भिगोकर रख लें। सुबह इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी, पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है।
4. भीगे बादाम का सेवन
सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करने से आंखों और हार्ट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है। बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। नियमित रूप से खाली पेट इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
5. बासी मुंह पानी पीने के फायदे
बासी मुंह पानी पीना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से बासी मुंह पानी पीने वाले लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: वर्किंग लोग वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट से जानें 5 वेट लॉस डाइट टिप्स
सुबह उठने के बाद मुंह साफ करके इन चीजों का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं, तो बासी मुंह कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version