सोरायसिस के मरीज न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

Foods To Avoid In Psoriasis: सोरायसिस के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ फूड्स से परहेज करने से सोरायसिस के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोरायसिस के मरीज न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी


सोरायसिस, त्वचा से संबंधित एक बीमारी है। इसमें त्वचा पर एक मोटी परत जम जाती है और लाल रंग के धब्बे उभर आते हैं। इस बीमारी में स्किन पर सफेद पपड़ी बनने लगती है और खुजली व जलन की समस्या होने लगती है। यह बीमारी सबसे ज्यादा कोहनी, घुटनों, कमर और स्कैल्प को प्रभावित करती है। यह एक अनुवांशिक बीमारी है, जो कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा होती है। इस बीमारी में मरीज को काफी तकलीफ का सामना कर पड़ सकता है। सोरायसिस एक लॉन्ग टर्म क्रॉनिक डिजीज है, जिसका कोई कारगर इलाज नहीं है। लेकिन, लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। सोरायसिस के मरीजों को ऐसी चीजों से परहेज करना चाहिए, जो सोरायसिस के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सोरायसिस की समस्या में कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए (Psoriasis Me Kya Nahi Khana Chahiye)

सोरायसिस में क्या नहीं खाना चाहिए - Foods To Avoid In Psoriasis

सोरायसिस के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सोरायसिस के मरीजों को कुछ फूड्स से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में - 

प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड - Processed And Junk Food

सोरायसिस की समस्या होने पर आपको प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप सोरायसिस से पीड़ित हैं तो नूडल्स, पास्ता, नमकीन, चिप्स, बेकरी उत्पाद आदि का सेवन न करें। इनके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और इंफ्लेमेशन बढ़ता है। सोरायसिस के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए ज्यादा तली-भुनी और मीठी चीजों से भी दूरी बनाएं। 

डेयरी प्रोडक्ट्स - Dairy Products

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन सोरायसिस के लक्षणों को बिगाड़ सकता है। अगर आप सोरायसिस से पीड़ित हैं, तो दूध, अंडे, चीज़, पनीर आदि डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से परहेज करें। दरअसल, डेयरी प्रोडक्ट्स में एराकिडोनिक एसिड नामक तत्व होता है, जो सूजन को बढ़ा सकता है। सोरायसिस के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।  

Psoriasis-Foods

नाइटशेड सब्जियां - Nightshed Vegetables

सोरायसिस की बीमारी में नाइटशेड सब्जियां जैसे आलू, बैंगन, टमाटर और काली मिर्च का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। सोरायसिस से पीड़ित लोगों को इन सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, नाइटशेड पौधों में सोलनिन होता है, जो दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है। इन सब्जियों से परहेज करके आप सोरायसिस के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: खुजली से छुटकारा दिलाएंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीका

रेड मीट - Red Meat

अगर आप सोरायसिस से पीड़ित हैं, तो आपको रेड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए। रेड मीट खाने से सोरायसिस ट्रिगर हो सकता है। दरअसल, रेड मीट में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो घावों को बढ़ा सकता है। रेड मीट खाने से जलन और खुजली की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए, सोरायसिस की समस्या होने पर रेड मीट से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

नूडल्स और पास्ता - Noodles And Pasta

सोरायसिस की बीमारी में ग्लूटेन वाले फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आपको सोरायसिस है तो पास्ता, नूडल्स और गेंहू से बनी चीजें ना खाएं। कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है, जिससे सूजन बढ़ सकती है। ऐसे में, ग्लूटेन का सेवन करने से सोरायसिस के लक्षण और अधिक बढ़ सकते हैं। ग्लूटेन वाली चीजें खाने से मेटाबॉलिज्म भी कमजोर हो सकता है।

अल्कोहल - Alcohol

शराब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। सोरायसिस के मरीजों को शराब से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। शराब का सेवन करने से सोरायसिस ट्रिगर हो सकता है। दरअसल, शराब का सेवन करने से सूजन की समस्या बढ़ सकती है, जिससे सोरायसिस के लक्षण खराब हो सकते हैं। अगर आप सोरायसिस से पीड़ित हैं, तो शराब का सेवन करने से बचें। 

खट्टे फल - Citrus Fruits

खट्टे फलों का सेवन सोरायसिस के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, संतरा, मौसंबी और नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से एलर्जी और सूजन बढ़ सकती है। इससे शरीर में जलन की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए, सोरायसिस से पीड़ित लोगों को खट्टे फलों से परहेज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: साबुन या डिटर्जेंट के इस्तेमाल से हाथ में होती है खुजली? जानें दूर करने के 5 उपाय

सोरायसिस के मरीजों को ऐसे फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए, जो त्वचा में सूजन या जलन पैदा कर सकते हैं। इन फूड्स से परहेज करने से सोरायसिस के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Read Next

गर्दन के पीछे गांठ क्यों बन जाती है? जानें इसके 5 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version