पिगमेंटेशन में मसालेदार और वसायुक्‍त आहार के सेवन से बचें

पिगमेंटेशन की समस्या से बचने के लिए त्वचा की उचित देखभाल के साथ ही अपने आहार का भी खास खयाल रखने की जरूरत है। आइए हम आपको बताते हैं किस आहार को खाने से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पिगमेंटेशन में मसालेदार और वसायुक्‍त आहार के सेवन से बचें


पिगमेंटेशन की समस्या से बचने के लिए त्वचा की उचित देखभाल के साथ ही अपने आहार का भी खास खयाल रखने की जरूरत है। कई बार आप जानकारी ना होने के कारण ऐसे पदार्थों का सेवन कर लेते हैं जो पिगमेंटेशन की समस्या को बढ़ा देते हैं।   

जंक फूडस्वस्थ आहार ना सिर्फ आपको शारीरिक रुप से फिट रखता है बल्कि आपकी त्वचा की देखभाल में भी इसकी अहम भूमिका होती है। पिगमेंटेशन की समस्या यूं तो एक आम समस्या है लेकिन अगर खान-पान में कुछ खास सावधानी ना बरती जाए तो यह आपकी सुंदरता के लिए गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसलिए जानिए पिगमेंटेशन की समस्या होने पर किस तरह के आहार से दूर रहना जरूरी है। जानें इन आहारों के बारें में विस्तार से।

मसालेदार भोजन से बचें

पिगमेंटेशन की समस्या होने पर ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए जो फ्री रेडिकल्स को बढ़ाते हैं जैसे मसालेदार व तले-भुने भोजन। इस प्रकार के आहार स्किन पिगमेंटेशन की समस्या को बढ़ा देते हैं।    

प्रीजर्व फूड है नुकसानदेह

पिगमेंटेशन से बचने के लिए रंगे हुए खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें। इसके अलावा प्रीजर्व फूड, कृत्रिम मीठी चीज व कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ा सकते हैं।

 

सैचुरेटेड फैट कम से कम लें

ऐसे पेय पदार्थों से दूर रहना चाहिए जिनमें कृत्रिम फ्लेवर शामिल हो। इसके अलावा कॉफी व एल्कोहल से सेवन से भी बचें।

पेय पदार्थ का चुनाव संभल कर करें

सैचुरेटेड फैट त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है इसलिए प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (प्रोसेस्ड फूड) के सेवन से बचें। इसके अलावा चीज, बटर व नारियल क्रीम का कम से कम सेवन करना चाहिए।  

कृत्रिम मीठा ना खाएं

पेस्ट्री, केक, बिस्कुट व अन्य मीठी चीज का सेवन कम से कम करें।

कैफीन बढ़ाए कालापन

कैफीन के ज्यादा सेवन त्वचा में कालेपन की समस्या हो सकती है। इसलिए कैफीन की मात्रा कम से कम लेने की कोशिश करें। दिन में एक या दो बार से ज्यादा चाय व कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।  

ध्यान रखें

  • शाकाहारी भोजन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। हरी सब्जियां, फल व अनाज का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
  • दिन भर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पिएं। इससे त्वचा स्वस्थ रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
  • मांसाहारी भोजन त्वचा के लिए नुकसानदेह होता है। इसमें त्वचा के लिए पोषक आहार मौजूद नहीं होते हैं। इसलिए मांसाहारी पदार्थों से बचें।

 

 

Read More Articles On Pigmentation In Hindi

Read Next

धूप में ज्‍यादा देर तक रहने से हो सकता है पिगमेंटेशन डिसऑर्डर

Disclaimer