Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

सर्दियों में न खाएं ये 4 चीजें, धीरे-धीरे सेहत सुधरने लगेगी

Sardiyo Me Kya Nahi Khana Chahiye: सर्दियों में ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए, जिससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। सवाल है, वो चीज कौन-सी हैं? अगर आप भी जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

Foods Not To Eat During Winter: पिछले दिनों हमने देखा कि अचानक देश के कई इलाकों का तापमान तेजी से गिर गया। कुछ जगहों पर बर्फबारी होने लगी। इसका प्रभाव आस-पास के प्रदेशों में भी नजर आता है। कुछ जगहों शीत लहर चल रही है। ऐसे में देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। अगर इस स्थिति में हम अपनी डाइट का विशेष ध्यान न रखें, तो जाहिर है हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और हम बीमार भी पड़ सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो, तो यहां बताए गए फूड आइटम्स को अपनी डाइट से बाहर करें। यकीन मानिए, इनसे परहेज करके आप अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बना सकते हैं और बीमार पड़ने का जोखिम भी कम हो जाएगा। इस बारे में जानने के लिए हमने नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant -Dietetics वंदना राजपूत से बात की।

सर्दियों में क्या न खाएं-  What Should Not Eat In Winter

foods to avoid during winter 01 (10)

1. तली-भुनी चीजों से दूर रहें

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सर्दियों के दिनों में तली-भुनी चीजें खाने का मन सबको करता है। ज्यादातर लोग इन दिनों समोसा, कचौड़ी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में कर बैठते हैं। इसमें मजा भी बहुत आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों के दिनों में तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे सेहत बिगड़ सकती है। असल में, सर्दियों में तली-भुनी चीजें खाने से शरीर में सूजन बढ़ जाती है, जिससे पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, तले हुए खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं, विशेष रूप से सर्दियों के दौरान। असल में इनमें कैलोरी की अधिक मात्रा होती है और इसमें मौजूद हानिकारक कंपाउंड मेटाबॉलिज्म और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर नकारात्मक असर डालते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं? जिससे बेहतर रहेगी सेहत

2. प्रोसेस्ड फूड न खाएं

इन दिनों आपने नूडल्स, चाऊमीन जैसी प्रोसस्ड चीजें खूब खाई होंगी। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों के दिनों में प्रोसेस्ड चीजें नहीं खानी चाहिए? विशेषज्ञों की मानें, तो किसी भी तरह के पैकेज्ड फूड या प्रोसेस्ड फूड में अनहेल्दी फैट, सोडियम और प्रीजर्वेटिव्स होते हैं। इसकी वजह से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सेहत भी बिगड़ सकती है।

3. ठंडे पेय पदार्थ से दूर  रहें

सर्दियों में ठंडी पेय पदार्थ भी पीने से बचना चाहिए। कहने की जरूरत नहीं है कि आप ठंड के दिनों में ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से म्यूकस प्रोडक्शन यानी बलगम का उत्पादन अधिक मात्रा में होने लगता है। इससे रेस्पिरेटरी इश्यूज जैसे खांसी और गले में खराश की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं ये 8 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

4. डेयरी प्रोडक्ट्स न खाएं

सर्दियों में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी कम करना चाहिए। हालांकि, हर तरह के डेयरी प्रोडक्ट इन दिनों नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसमें हैवी डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे चीज, क्रीम आदि शामिल होते हैं। ठंड के दिनों में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से छाती बलगम से ब्लॉक हो सकती है। इसके अलावा, यह ध्यान रखें कि अगर पहले से ही सर्दी-जुकाम और खांसी है, तो बेहतर होगा कि आप दही और दूध का सेवन भी न करें।

इसे भी पढ़ें- Winter Foods: सर्दियों में गर्म तासीर वाली इन 5 चीजों का करें सेवन, ठंड और बीमारियों से होगा बचाव

निष्कर्ष

ठंड के दिनों में इम्यूनिटी का बूस्ट होना बहुत जरूरी है। इसके लिए हेल्दी चीजें डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर आप ऐसा न करके अनहेल्दी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। यही नहीं, छाती में बलगम भरना, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में क्या नहीं खाना चाहिए?

    सर्दियों के दिनों में आप आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थ और कच्ची सलाद जैसी चीजें खाने से बचें। इससे शरीर का तापमान गिर सकता है, जिससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। 
  • शरीर के लिए ठंडी चीज कौन सी हैं?

    खीरा, तरबूज, नारियल पानी, पुदीना, छाछ आदि ठंडी तासीर की चीजें हैं। इनका सेवन सर्दियों के दिनों में नहीं करना चाहिए। गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • सर्दियों में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    सर्दियों में खाली पेट अदरक, हल्दी दूध, तुलसी, आंवला जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करती हैं और बीमार होने के जोखिम को कम करती हैं।

Read Next

घर बैठे मां के घुटनों को स्‍वस्‍थ बनाएंगी एक्‍सपर्ट की बताई ये 3 एक्‍सरसाइज, ज‍िम जाने की भी नहीं है जरूरत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 29, 2026 12:24 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 29, 2026 12:24 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 29, 2026 12:24 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content