हर माता-पिता की ये कोशिश रहती है कि उनके बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह हो। इसके लिए वह अपने बच्चे के दैनिक आहार में सही पोषक तत्व भी शामिल करने की कोशिश करते है ताकि बच्चे का अच्छे से वजन भी बढ़ सके। हालांकि कम वजन वाले बच्चे के आहार में आपको कुछ चीजें खासतौर पर शामिल करनी होती है ताकि उनका स्वास्थ सही बना रहे। इसके लिए आपको संतुलित आहार और देखभाल के अलावा बच्चे के खानपान पर भी नजर रखना पड़ता है। कई बार बच्चे खाना ढंग से नहीं खाते है और इसका असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है। वह खाने की चीजें या तो फेंक देते है या घर के किसी कोने में छिपा देते हैं, जिससे उन्हें जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। इसके अलावा आपको ये भी ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे का वजन क्यों नहीं बढ़ रहा है। कई बार किसी बीमारी के कारण भी बच्चे का वजन नहीं बढ़ता है लेकिन अगर ऐसा खानपान के कारण है, तो आप हमारे इस लेख की मदद से अपनी ये समस्या दूर कर सकते है। आइए जानते है कुछ खास फूड्स के बारे में, जिन्हें आपको अपने बच्चे के आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
बच्चों को खाने में दें ये सूपरफूड्स
1. केला
केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत है। साथ ही इसमें वजन बढ़ाने के लिए भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसमें कैलोरी और आयरन भी पाए जाते हैं, जिसकी मदद से बच्चा पूरा दिन भरपूर महसूस करता है। बच्चे के खाने में आप केले का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं। इसे फ्रूट सलाद, मिल्कशेक और सीधे भी खाया जा सकता है। इसे आप बच्चे को ओट्स या स्मूदी के साथ भी दे सकते है। इससे बच्चे का वजन तेजी से बढ़ता है।
Image Credit- Freepik
2. डेयरी उत्पाद
बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए आप उन्हें भोजन में कई तरह के डेयरी उत्पाद भी दे सकते है। दूध से बने उत्पादों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फैट पाया जाता है, जिसकी मदद से तेजी से वजन बढ़ता है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी मदद से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है और उनका सम्रग विकास होता है। दूध के कई प्रोडक्ट आप बच्चे को दे सकते हैं, जैसे दूध, पनीर, मक्खन, दही और घी। इसके आप कई तरह से बच्चे के भोजन में शामिल कर सकते है। आमतैर पर बच्चों को पनीर फ्राई, मिल्कशेर और दही स्मूदी काफी पसंद आती है।
3. चिकन
बच्चों के नॉनवेज भोजन के कई फायदे है। चिकन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बच्चों के मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी है। साथ ही प्रोटीन नयी कोशिकाओं के निर्माण में भी उपयोगी है। इसके सेवन से बच्चे का वजन भी बढ़ता है और वह इसे चाव से खाते हैं। अगर आपका बच्चा कुछ बड़ा है, तो आप उन्हें चिकन करी या चिकन फ्राई दे सकते है लेकिन अगर आपका बच्चा थोड़ा छोटा है, तो आप उन्हें चिकन सूप पीने को दे सकते है।
इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले लोगों का इन 5 कारणों से नहीं बढ़ता वजन
4. ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स के सेवन की सलाह कई बड़े बुजुर्ग भी देते है। इसके सेवन से बच्चों को तेजी से वजन बढ़ता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर से लेकर कई पोषक तत्व शामिल है, जिससे बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही मस्तिष्क के विकास के लिए भी उपयोगी है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसे आप बच्चों को भिगोकर सुबह खाली पेट में खाने को दे सकते है या शाम के समय नाश्ते में दे सकते है। साथ ही इसे ओट्स या स्मूदी के ऊपर टॉपिंग के ऊपर में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप इसे पीसकर पाउडर बनाकर रख सकते है और दूध में मिलाकर पीने दे सकते हैं।
Image Credit- Freepik
5. ओट्स
बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए आप उन्हें भोजन में ओट्स को शामिल कर सकते है। दरअसल ओट्स फाइबर से भरपूर होती है। इसकी मदद से बच्चों में मल त्याग और कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही इसमें आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और थायमिन से भरपूर होते हैं, जो बच्चों के सम्रग विकास में मदद करते हैं। यह छोटे बच्चों के लिए भी काफी सरल और अच्छा भोजन विकल्प है। इसे आप सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते है। इसके अलावा आप ओट्स आटे की भी इस्तेमाल कर सकते है और इसे कई अच्छी डिश बना सकते है।
6. अंडा
अंडा में प्रोटीन, विटामिन और स्वस्थ वसा पाए जाते है, जिसकी मदद से वजन आसानी से बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे बच्चे को भरपूर कैलोरी की मात्रा भी मिलती है। अंडे के सेवन से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र ते विकास में भी मदद मिलती है। बच्चे को हर दिन आप एक अंडे का सेवन करने दे सकते है। आप बच्चे को उबले हुए अंडे या अंडा करी भी खाने को दे सकते है। इसके अलावा बच्चों को ऑमलेट भी खूब पसंद आता है।
Image Credit- Freepik
7. आलू
आलू में कार्ब्स होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मददगार है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड और फाइबर पाया जाता है, जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप बच्चों के लिए शकरकंद का भी उपयोग कर सकते है। आप बच्चों को आलू की सब्जी, सूप या फ्राई बनाकर भी दे सकते है।
इसे भी पढ़ें- शिशुओं में वजन घटने के क्या हो सकते हैं कारण? जानें कैसे करें उनकी देखभाल
सावधानियां
1. अब बच्चों को अधिक से अधिक से पानी पीने को लेकर भी प्रोत्साहित करे।
2. बच्चों को योग और एक्सरसाइज करने के लिए जरूर कहें।
3. बच्चों को कम से कम जंक फूड खाने को दें। हो सके तो घर पर हेल्दी फूड बनाकर खाने को दें।
4. अगर आपका बच्चा खाने को लेकर बहाने बनाता है, तो उसे कुछ समय अपने साथ खाना खिलाने की कोशिश करें।
5. बच्चों को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाने को दें।