महिलाओं में पेट कम करने के ऐसे टिप्स जो दूर करें सूजन

पेट में होने वाली सूजन में आपके द्वारा लिए जाने वाले आहार की अहम भूमिका होती है। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी के कारण भी हो सकता है जैसे लीवर और हृदय से संबंधित बीमारी।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में पेट कम करने के ऐसे टिप्स जो दूर करें सूजन


पेट में होने वाली सूजन ना सिर्फ देखने में बुरी लगती है, बल्कि शारिरीक रुप से भी नुकसानदेह हो सकती है। पेट में होने वाली सूजन में आहार की अहम भूमिका होती है। कई बार यह लीवर और हृदय की बीमारी के कारण भी हो सकती है।

 

पाचन संबंधी समस्या, कब्ज या गैस की समस्या होने के कारण पेट में होना सामान्य है, लेकिन यह समस्या काफी दिनों तक बनी रहे, तो आपको चिकित्‍सीय सहायता लेनी चाहिए। कई बार हम बिना जानकारी के ऐसे आहार लेते हैं जो पेट में सूजन का कारण होते हैं। अक्सर लोग पेट में होने वाली सूजन से किसी प्रकार की समस्या ना होने पर इस नजरअंदाज कर देते हैं, जो सही नहीं है। आइए जानें पेट में सूजन कम करने के तरीके के बारे में जानें


belly fat



कब्ज दूर करें

कम से कम फाइबर और तरल पदार्थ का सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से सूजन हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए अपने आहार में फाइबर के स्रोतों जैसे दाले, नट्स, बीज, हरी सब्जियां और फल आदि को शामिल करें। फाइबर आपकी पाचन-क्रिया को दुरुस्‍त बनाये रखने में मदद करता है। इसके साथ ही दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानीजरूर पियें और व्‍यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्‍सा बनायें।


फूड एलर्जी से बचें

कई बार लोग निश्चित खाद्य पदार्थ से एलर्जी को समझ नहीं पाते हैं जिसकी वजह से गैस और सूजन की समस्या होती है। ऐसे में डॉक्टर से संपंर्क करें। ज्यादातर लोग खुद ही इसकी जांच करके अपने आहार से स्वस्थ पदार्थों को निकाल देते हैं। अगर आपको फूड एलर्जी की समस्या लग रही है तो डॉक्टर से टेस्ट के लिए कहें।


जल्दी में खाना ना खाएं

खाने को अच्छे से पचाने के लिए जरूरी है कि चबा-चबा कर खाया जाए। खाने को अच्छे से ना चबाने से शरीर के अंदर हवा चली जाती है जिससे पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने आहार को धीरे-धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं इससे आप खाने को अच्छे से इंन्जाय कर पाएंगे और आपको देर तक पेट के भरे होने का एहसास होगा।

 

Bloating in stomach


कार्बानेटेड ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य कोई भी ड्रिंक पेट में सूजन का कारण हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सादा पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। अगर आप चाहें तो नींबू पानी भी ले सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी, पिपरामिंट टी भी पेट की सूजन को कम करती है।


शुगर फ्री आहार

अत्यधिक मीठे का सेवन से पेट में सूजन की समस्या होती है। इसलिए बहुत ज्यादा मीठा आहार या पेय लेने से बचना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो दिन भर में दो या तीन बार कृत्रिम मीठा आहार ले सकते हैं।


च्वूइंग गम कम खाएं

च्वूइंग गम खाने से शरीर में हवा का प्रवेश होता है जो सूजन का कारण हो सकता है। अगर आप च्वूइंग गम खाने की आदत है तो टॉफी ले सकते हैं। इसके अलावा हाई फाइबर स्नैक जैसे फल, सब्जियां ले सकते हैं।


सोडियम कम लें

हाई प्रोस्सेड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक और फाइबर की मात्रा कम होती है जो पेट में भारीपन और सूजन का कारण हो सकता है। जब भी डिब्बाबंद आहार या प्रोस्सेड आहार ले तो सोडियम की मात्रा जांच लें। 500 ग्राम से अधिक सोडियम का सेवन नुकसानदेह होता है।

 

इन सब उपायों को अपनाकर आप अपने पेट की सूजन को कम कर सकती हैं। सूजन कम कर आप पहले से अधिक स्लिम और फिट नजर आएंगी। साथ ही आपकी सेहत भी अच्‍छी रहेगी। लेकिन, समस्‍या को नजरअंदाज कतई न करें और आवश्‍यकता पड़ने पर बिना देर किये डॉक्‍टर से संपर्क करें।

 

 

Read More Articles On Weight Loss In Hindi

Read Next

रोजमर्रा के आहार से भी घटाया जा सकता है वजन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version