सड़क किनारे मिलने वाले चटपटे, मसालेदार स्ट्रीट फूड को देखकर मुंह में पानी आना तो लाजिमी है, लेकिन क्या कभी इससे जुड़े नुकसानों के बारे में आपने सोचा है। क्योंकि जब भी हाइजीन की बात आती है तो स्ट्रीट फूड्स सबसे अधिक अनहाइजेनिक माने जाते हैं और सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। खासकर बदलते मौसम में इस प्रकार के खानपान से और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए स्ट्रीट फूड खाने के दौरान कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है।
इस बदलते मौसम में स्ट्रीट फूड खाने की इच्छा और भी तीव्र हो जाती है ऐसे में छोटे-मोटे इन्फेक्शन, पेट में गड़बड़ी जैसी समस्याएं होती हैं। सड़क किनारे मिलने वाले इन चटपटे खाद्यों में अधिकांशत: बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी अधिक पाई जाती है। ऐसे में स्ट्रीट फूड को जितना कम खाया जाए उतना अच्छा है। यदि आप खुद को इन्हें खाने से रोक नहीं पा रहे तो बेहतर होगा कि कुछ सावधानियां बरतें।
इसे भी पढ़ें:- क्या ग्लूटेन फ्री डाइट सभी के लिए है फायदेमंद या कुछ नुकसान भी हैं? जानें सच्चाई
- बदलते मौसम में जब सड़क किनारे खा रहे हों तो एसी या कूलर से आकर सीधे खाने से बचें। पहले अपने शरीर को तापमान के अनुसार एडजस्ट होने दें। साथ ही सीमित मात्रा में कोई भी स्ट्रीट फूड खाएं।
- अक्सर लोग स्ट्रीट फूड खाने के बाद उनके पास रखे पानी के मटके से ही पानी पी लेते हैं लेकिन ऐसा करने से इन्फेक्शन का खतरा भी दोगुना हो जाता है। स्ट्रीट फूड लेने के बाद हमेशा ही अपने साथ रखी बोटल या फिर पैक्ड बोटल से ही पानी पीएं। ऐसी जगहों पर पानी पीना अधिक खतरनाक हो सकता है।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्ट्रीट फूड खाने से भी इन्फेशन का खतरा रहता है। इसलिए ऐसी चीजें खाने से पहले और उसके बाद भी हाथों को अच्छे से धोएं। इन जगहों पर इन्फेक्शन और भी तेजी से फैलता है।
- किसी भी स्ट्रीट फूड शॉप पर खाने का ऑर्डर देने से पहले यह देख लें वो जिस प्लेट में खाना परोस रहें वह साफ है या नहीं। यदि आपको कहीं भी कुछ गड़बड़ नजर आए तो तुरंत ऑर्डर कैंसिल कर दूसरी शॉप पर चले जाएं।
- स्ट्रीट फूड में भी कई वैराइटी होती है। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि कौन-सा फूड ज्यादा हाइजेनिक तरीके से तैयार किया गया है। कई खाद्य पदार्थों को दुकानदार धूल, मिट्टी में यूं ही बिना ढंके घंटो रखे रहते हैं, इससे इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
- सड़क किनारे मिलने वाले खाद्यों में मीट या उससे बनी डिशेज खाना अन्य दूसरी चीजें खाने से अधिक खतरनाक हो सकता है। क्योंकि मीट को सही तरीके से धोया या पकाया ना जाए तो कई सारी स्वास्थ्यगत समस्याओं का कारण बन सकता है।
- ऐसे स्ट्रीट फूड जो आपके सामने तुरंत पकाया जा रहा हो तो उसे खाना सुरक्षित हो सकता है। हीट बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। तले हुए खाद्य खाना कच्चे से बेहतर होगा, लेकिन चटनी जैसी चीज खाने से बचें। चटनियों को बिना छाने हुए पानी से तैयार किया जाता है और गर्मी के मौसम में इनके खराब होने का खतरा अधिक रहता है। ठंडे पेय ले रहे हों तो उसमें बर्फ डलवालने से बचें क्योंकि यह किस पानी से जमाया गया है उसके बारे में आपको पता नहीं होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi