Fact Checked

Fact Check: क्या प्रेगनेंसी में नारियल खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Eating Coconut During Pregnancy Makes Baby Fair: ऐसा कहा जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाने से बच्चा गोरा होता है, जानें इस बात की सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या प्रेगनेंसी में नारियल खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Eating Coconut During Pregnancy Makes Baby Fair: लगभग सभी प्रेग्नेंट महिलाऐं ये चाहती हैं कि उनका बच्चा गोरा पैदा हो। गर्भ में पल रहे बच्चे को पर्याप्त पोषण मिले और उसका स्वास्थ्य सही रहे इसके बाद कपल्स की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि उनके बच्चे का रंग गोरा हो। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि बच्चों की स्किन का रंग गोरा और काला होना मेलेनिन (Melanin) पर निर्भर करता है। जिनकी स्किन में मेलेनिन ज्यादा होता है उनका रंग सांवला या काला हो सकता है और गोर लोगों की स्किन में मेलेनिन कम होता है। लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाऐं प्रेगनेंसी के समय तमाम ऐसी ऐसी चीजों का सेवन करने लगती हैं, जिनके बारे में यह कहा जाता है कि इसका सेवन करने से गोरा बच्चा होगा। प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाने से बच्चा गोरा होता है, यह बात भी लोगों में खूब प्रचलित है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई प्रेगनेंसी में नारियल खाने और नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा होता है या यह बात सिर्फ एक मिथक है।

क्या प्रेगनेंसी में नारियल खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा?- Eating Coconut During Pregnancy Makes Baby Fair?

प्रेगनेंसी के दौरान खानपान से जुड़ी ऐसी ही तमाम बातों पर महिलाऐं आंख मूंदकर भरोसा कर लेती हैं। जबकि ऐसा करना बहुत नुकसानदायक माना जाता है। ज्यादातर महिलाऐं प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी या नारियल का सेवन इसलिए करती हैं कि ऐसा करने से उनके गर्भ में पल रहे शिशु का रंग गोरा होगा। इस दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने बात की स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी से। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्किन का रंग कैसा होगा यह सिर्फ माता-पिता की जींस पर निर्भर करता है। किसी तरह की कोई भी चीज प्रेगनेंसी के दौरान खाने से आपके बच्चे की स्किन के रंग पर कोई प्रभाव नहीं होता है। स्किन में मौजूद मेलेनिन की मात्रा यह तय करती है कि बच्चे का रंग गोरा होगा या सांवला। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाना या नारियल पानी पीने से इसका कोई संबंध नहीं है।

Eating Coconut During Pregnancy Makes Baby Fair

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय पीने से हाइट रुक जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

ऊपर बताई गयी बातों के अलावा अभी तक वैज्ञानिकों को नारियल खाने से गर्भ में पल रहे शिशु का रंग गोरा होगा को लेकर कोई भी प्रमाण नहीं मिले हैं। न ही दुनियाभर में कहीं पर भी इस तरह की कोई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह दावा किया गया हो कि प्रेगनेंसी में नारियल खाने से बच्चा गोरा होता है। इन बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए। जहां तक सवाल बच्चे के रंग का है, तो बच्चे की स्किन का रंग आनुवांशिक कारणों पर निर्भर करता है। इसलिए डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को यह सलाह देते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान खानपान का चयन हेल्दी रहने और पर्याप्त पोषण के लिहाज से करना चाहिए।

नारियल का बहुत ज्यादा सेवन नुकसानदायक 

जैसा कि सभी जानते हैं किसी भी चीज की अति बहुत बुरी होती है। उसी तरह प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ज्यादा नारियल पानी पीना या नारियल खाना भी नुकसानदायक होता है। हालांकि संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी पीने से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है और सूखा या पका नारियल खाने से आपके शरीर को कई विटामिन और पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इसलिए आप प्रेगनेंसी में नारियल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

होने वाली है शादी तो ग्लोइंग स्किन के लिए आज से करें इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल

Disclaimer