
Face Masks To Get Rid Of Wrinkles: चेहरे पर आई झुर्रियां से अधिकतर लोग काफी परेशान रहते है। लेकिन कई बार नींद की कमी, पोषक तत्वों की कमी, गलत लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से भी चेहरे पर झुर्रियों की समस्या हो सकती हैं। पहले झुर्रियां आने की समस्या केवल अधिक उम्र में ही होती थी। लेकिन आजकल झुर्रियों की समस्या कम उम्र में भी होने लगती हैं। कई लोग झुर्रियों को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स थोड़े समय के लिए, तो स्किन के लिए फायदेमंद होते है। लेकिन लगातार इनका इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में झुर्रियों को कम करने के लिए इन फेस मास्क की मदद ली जा सकती हैं। ये फेस मास्क घर पर आसानी से तैयार करके लगाएं जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में।
1. केला और एलोवेरा मास्क
सामग्री
1- पका केला
1- चम्मच एलोवेरा जेल
फेस मास्क बनाने का तरीका
केला और एलोवेरा मास्क बनाने के लिए केले को मैश करके उसमें एलोवेरा जैल मिलाएं और गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क झुर्रियां कम करने के साथ चेहरे को ग्लोइंग भी बनेगा।
2. शहद और केसर का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- शहद
3-4- केसर के रेशे
बनाने का तरीका
शहद और केसर का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क झुर्रियां दूर करने के साथ चेहरे की रंगत को निखारता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर प्याज का रस इन 4 तरीकों से लगाएं, निखर उठेगी आपकी स्किन
3. हल्दी और दही का फेस मास्क
सामग्री
1/4 चम्मच- हल्दी
1 चम्मच- दही
बनाने का तरीका
हल्दी और दही का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 10 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को पोषण देकर बढ़ती उम्र के निशान को भी कम करता है।
झुर्रियों को कम करने के लिए इन फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें ये फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगऱ आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik