प्रेग्नेंसी में आंख फड़कने के हो सकते हैं ये 13 कारण, जानें लक्षण और उपचार

गर्भावस्था के दौरान आंख फड़कने के पीछे क्या कारण होते हैं, इनके बारे में पता होना जरूरी है। साथ ही जानते हैं लक्षण और उपचार
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में आंख फड़कने के हो सकते हैं ये 13 कारण, जानें लक्षण और उपचार


भारतीय घरो की मानें तो आंख फड़कना उनके लिए शुभ या अशुभ दोनों तरीकों से मान्य होता है। लेकिन इसके पीछे कुछ मेडिकल कारण भी हो सकते हैं। जी हां, शरीर को कुछ ऐसी परिस्थितियों का शिकार हो जाता है, जिसके कारण उनकी आंख फड़कनी शुरू हो जाती हैं और व्यक्ति इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जो कि सही नहीं है। पर सवाल यह है कि अगर गर्भावस्था में महिलाओं की आंख फड़क रही है तो क्या आम समस्या है या गंभीर। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान आंख फड़कने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्भावस्था के दौरान आंख फड़कने के पीछे क्या क्या कारण होते हैं। साथ ही इस दौरान बीमारी लक्षण और उपचार के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे

बता दें कि गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाओं की आंख फड़कती है तो यह एक आम बात है। जब महिलाओं की आईलिड मायोकिमिया में जब जरूरत से ज्यादा तनाव आना शुरू हो जाता है या पलकों की मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा तनाव महसूस करती हैं। तब आंखों के फड़कने की समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि यह समस्या कुछ समय में या कुछ दिनों में खुद ब खुद ठीक भी हो जाती है। जहां तक गर्भावस्था में आंख फड़कने की है तो बता दे कि जब महिलाएं प्रेगनेंसी के छठे महीने के दौर में होती हैं तब एस्ट्रोजन बढ़ने के कारण आंख फड़कने की समस्या पैदा हो सकती है। इस पर रिसर्च भी सामने आई है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में केला खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे, लेकिन खाने से पहले जानें कुछ सावधानियां और नुकसान

गर्भावस्था के दौरान आंख फड़कने के कारण

बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को निम्न कारणों से आंख फड़कने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह कारण इस प्रकार हैं-

1 - नींद की कमी होने के कारण भी है समस्या हो सकती हैं।

2 - कैफीन का अधिक सेवन करने के कारण भी ये समस्या हो सकती है।

3 - जब महिलाएं तेज रोशनी के संपर्क में आती हैं तब भी यह समस्या हो सकती है। ‌

4 - जब महिलाएं जरूरत से ज्यादा थकान महसूस करती है तब भी यह समस्या हो सकती है।

5 - जब महिलाएं जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन करती हैं तब भी यह समस्या हो सकती है।

6 - मानसिक समस्या के कारण यानी न्यूरोइमेजिंग के कारण भी ये समस्या हो सकती हैं।

7 - जब महिलाएं तंत्रिका कोशिकाओं या नर्व सेल्स से संबंधित समस्याओं का शिकार होती हैं तब भी आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

8 - जब महिलाओं के परिवार में किसी व्यक्ति को आंख फड़कने की समस्या हो तब भी महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

9 - गर्भावस्था के दौरान यदि शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाए तो मांसपेशियों में तनाव और खिचांव हो सकता है, जिससे आंख फड़कने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

10 - धूम्रपान करने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

11 - ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

12 - महिलाओं के शरीर में जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते तब यह समस्या हो सकती है।

13 - आंखों में सूखापन आ जाता है या जलन की समस्या महसूस होती है तब प्रेगनेंसी में आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी (गर्भावस्था) में पियें ये 4 हर्बल चाय, एक्सपर्ट से जानें किन समस्याओं को कम करने में फायदेमंद

प्रेगनेंसी के दौरान आंख फड़कने के साथ दिखने वाले अन्य लक्षण

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आंख फड़कने के साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। यह लक्षण निम्न प्रकार है-

1 - महिलाओं को अपनी आंखों में तनाव या थकान महसूस करना।

2 - प्रेगनेंसी के दौरान तेज रोशनी के संपर्क में आते वक्त आंखों का बंद होना।

3 - गर्भावस्था में धुंधला दिखाई देना।

4 - आंखें खोलने में तकलीफ महसूस करना।

 इसे भी पढ़ें - क्या प्रेगनेंसी में दालचीनी का सेवन सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इसके सेवन के फायदे, नुकसान और सावधानियां

प्रेगनेंसी के दौरान आंख फड़कने की समस्या से उपचार

1 - महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान भरपूर नींद लेनी चाहिए।

2 - गर्भावस्था के दौरान कैफीन का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

3 - प्रेगनेंसी के दौरान एल्कोहल का सेवन कम मात्रा में कर मात्रा में करें।

4 - प्रेगनेंसी के दौरान तनाव महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

5 - डॉक्टर से संपर्क करने के बाद सुझाए गई आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान आंखों का फड़कना एक आम समस्या है। लेकिन अगर महिलाएं 1 सप्ताह से ज्यादा इस समस्या से ग्रस्त हैं या प्रेगनेंसी के दौरान उनकी आंखें पूरी तरीके से बंद हो जाती हैं तो ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। इससे अलग यदि महिलाएं अपनी आंखों में सूजन, लालिमा, झुकी पलकें, आंखों से तरल पदार्थ का निकलना आदि चीजें महसूस करती हैं तो महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। वहीं महिलाएं ऊपर बताए गए उपचारों को अपनाकर समस्या का सामना कर सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वह अपनी डाइट में किसी भी चीज को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on women health in hindi

Read Next

गर्भावस्था के दौरान अजवाइन खाने के 5 फायदे, जानें नुकसान और सावधानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version