
Onlymyhealth वेबसाइट पढ़ने के लिए शुक्रिया। एक बार फिर हम आपके सामने हाजिर है आपके सवाल और एक्सपर्ट के जवाबों को लेकर। इस लगातार चौथे सप्ताह में हम आपके द्वारा भेजे गए स्तन की गांठ में दर्द, पिंपल्स व ऑयली स्किन, पिगमेंटेशेन के उपचार, वजन कम करने, आंवला के रस में शक्कर मिलाने और दौड़ने से होने वाले फायदों जैसे सवालों का एक्सपर्ट से जवाब लेकर हाजिर हैं। आपका हर सवाल हमारे लिए जरूरी है, जिसका जवाब देना हमारी जिम्मेदारी और प्राथमिकता है। बता दें कि आपके सवालों का जवाब देने वाले ये सभी एक्पर्ट विश्वप्रख्यात अस्पतालों में कार्यरत हैं और आपको सवालों का सही उत्तर देने में सक्षम हैं। तो आईए जानते हैं कि इस सप्ताह आपके कौन से सवाल हमारे लिए प्राथमिकता बने।
- अक्की: स्तन की गांठ में दर्द
स्तन कैंसर महिलाओं की मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है लेकिन खान-पान की खराब आदतों और व्यस्त जीवनशैली के कारण ये समस्या पुरुषों में भी होनी लगी है। पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की शरुआत स्तनों के ऊतकों से शुरू होती है। कई प्रकार के स्तन कैंसर में स्तन के भीतर गांठ बन सकती है लेकिन सबमें ऐसा होना सामान्य नहीं है। यह समझना भी जरूरी है कि अधिकांश स्तन गांठ सौम्य होती हैं न कि कैंसर। स्तन में किसी भी प्रकार की गांठ या परिवर्तन की जांच एक्सपर्ट द्वारा ही की जानी चाहिए ताकि यह पता चले कि गांठ सौम्य या घातक (कैंसर) है या नहीं और क्या यह आपके भविष्य के कैंसर के खतरे को प्रभावित कर सकता है।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की डॉ. मीनू वालिया, (निदेशक, मेडिकल ओंकोलॉजी और हिमाटोलॉजी विभाग) का कहना है कि, "ज्यादातर स्तन कैंसर महिलाओं में होते हैं मगर एक प्रतिशत कैंसर पुरुषों में भी हो सकता है। पुरुषों में जितने भी कैंसर होते हैं उनमें एक प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर होता है।"
इसे पढ़ेंः पुरुषों में क्यों बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, डॉ. मीनू वालिया से जानें कारण और उपचार
- वसीम: पिंपल्स और ऑयली स्किन
ऑयली स्किन होना चेहरा से जुड़ी कई समस्याओं का कारण है। ऑयली स्किन पिंपल्स का कारण बन सकती है। पुरुषों की स्किन महिलाओं की तुलना में ज्यादा कठोर होती है, इसलिए उन्हें अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आप पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सारी जानकारी पढ़ सकते हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए घरेलू नुस्खे
इसे पढ़ेंः ऑयली स्किन से निपटने के लिए अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे, जानें तरीका
- रवींद्र: पिगमेंटेशन का उपचार
पिगमेंटेशन, जिससे झाइयां कहते हैं। पिगमेंटेशन होने पर किसी भी व्यक्ति के अंदर आत्म विश्वास की कमी आ जाती है क्योंकि मौजूदा वक्त में लोग साफ और सुंदर लोगों को पसंद करते हैं। पिगमेंटेशन से पीड़ित व्यक्ति का कई बार आत्मसम्मान और आत्मविश्वास प्रभावित होता है। पिगमेंटेशन से आसानी से निजात पाई जा सकती है। और इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप 10 ऐसे आसान उपाय जान सकते हैं, जिनसे आप पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर सकते हैं।
इसे पढ़ेंः चेहरे की झाइयों को दूर करने के ये हैं 10 आसान उपाय, मिलेगा मेकअप वाला निखार
- दीपा: पेट कैसे कम करें
खान-पान की खराब आदतों और व्यस्त जीवनशैली ने लोगों के शरीर को बीमारियों की जड़ बना दिया है। महिला हो या पुरुष कोई भी मोटापे का शिकार हो सकता है। मोटापा जीवनशैली से हुई जुड़ी हुई एक समस्या है। वजन कम कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है क्योंकि इसके लिए कड़ी मशक्कत और सही डाइट की जरूरत होती है, जिसे फॉलो कर पाना सबके लिए आसान नहीं होता। नीचे दिए गए लिंक में न्यूट्रिशिनिस्ट डॉ. प्रमोद सैनी बैली फैट को कम करने के ऐसे 9 तरीके बता रहे हैं, जिन्हें बिना एक्सरसाइज के वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
- रमेश चौहान: आंवले के रस में शक्कर मिलाकर पी सकते हैं?
ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश नेचुरोपैथी हॉस्पिटल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर उमाशंकर शर्मा का कहना है कि आंवले के रस में शक्कर को कभी भी नहीं मिलाना चाहिए क्योंकि आंवला विटामिन सी का स्त्रोत है। इसके साथ ही इसे एक चम्मच से ज्यादा कभी नहीं लेना चाहिए। आंवला का रस हमेशा सुबह खाली पेट ही लेना चाहिए। आंवला का रस खाली पेट लेने से पेट साफ रहता है और व्यक्ति को पेट संबंधी शिकायतें नहीं होती हैं। और इसमें शक्कर मिला देने से आप इसके गुणों को खराब कर सकते हैं। किसी भी चीज में कुछ भी मिला देने से उसके गुणों को हानि पहुंचती है। ऐसा करने से कोई भी चीज आपके लिए सही फायदा नहीं पहुंचा पाती है। इसलिए हमेशा आंवला का रस यूं ही पीना चाहिए इसमें कुछ भी नहीं मिलाना चाहिए।
- नरेंद्र: रनिंग से बॉडी को क्या फायदा मिलता है? बिना जिम के कैसे बढ़ाएं मसल्स?
सुबह उठकर नाश्ते से पहले दौड़ना या जॉगिंग करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सप्ताह में 5 दिन, 30 मिनट दौड़ने से दिल की बीमारियों (हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट ब्लॉक), डायबिटीज, मोटापा जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर दौड़ने के फायदे जान सकते हैं।
इसे पढ़ेंः सुबह दौड़ने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें जॉगिंग को आसान बनाने वाले गैजेट्स और एक्सेसरीज
Read more articles on Other Diseases in Hindi