Doctor Verified

क्या पीरियड्स मिस या देरी से होने पर आगे के मेंस्ट्रुअल साइकिल पर असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

What Is Amenorrhea In Female: सही समय और सही उम्र में मासिक धर्म न आने की स्थिति को एमेनोरिया कहा जाता है। आइये एक्सपर्ट से इस समस्या के मुख्य कारण   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स मिस या देरी से होने पर आगे के मेंस्ट्रुअल साइकिल पर असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से


हर लड़की के लिए समय पर पीरियड्स आना बेहद जरूरी है। यह प्रजनन स्वास्थ्य के स्वस्थ होने की ओर इशारा करता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल में कोई भी बड़ा बदलाव मेंस्ट्रुअल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। इसलिए पीरियड्स में हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखना जरूरी होता है। हर महिला की मेंस्ट्रुअल साइकिल 10-15 की उम्र से शुरू होकर 45-50 तक चल सकती है। पहली बार पीरियड्स आने की स्थिति को मिनार्चे कहा जाता है, जिसमें लड़की पीरियड्स का पहली बार अनुभव करती है। वहीं अगर किसी लड़की को सही उम्र तक भी पीरियड्स शुरू नहीं होते, तो इस समस्या को एमेनोरिया की स्थिति कहा जाता है। इसका संबंध महिला के प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ा हो सकता है। लेकिन क्या यह समस्या मेंस्ट्रुअल साइकिल को प्रभावित कर सकती है? इस विषय पर जानने के लिए हमने बात की बिजनौर की ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीरज शर्मा से, जो हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।

misses periods

पहले जानिए एमेनोरिया क्या है (What Is Amenorrhea In Hindi)

एमेनोरिया कोई गंभीर समस्या नहीं, बल्कि एक साधारण स्थिति है, जिसमें महिला को लंबे समय तक पीरियड्स नहीं आते या सही उम्र से पीरियड्स शुरु नहीं होते। इस स्थिति पर शुरूआत से गौर करना जरूरी है, क्योंकि यह प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित भी कर सकती है।

एमेनोरिया के प्रकार (Types of Amenorrhea In Hindi)

एक्सपर्ट से मुताबिक एमेनोरिया दो प्रकार से हो सकता है - 

1. प्राइमरी एमेनोरिया (Primary Amenorrhea)

हर लड़की के लिए 10 के 15 साल की उम्र तक आने जरूरी होते हैं। लेकिन अगर किसी लड़की को 15 साल की उम्र तक भी पीरियड्स शुरु नहीं होते, तो इसे प्राइमरी एमेनोरिया की स्थिति कहा जाता है। 

2. सेकेंडरी एमेनोरिया (Secondary Amenorrhea)

सेकेंडरी एमेनोरिया की समस्या यानि लगातार तीन महिने तक पीरियड्स न आना। इस समस्या में महिला के पीरियड्स लंबे समय के लिए रुक जाते हैं। 

एमेनोरिया के कारण (Causes of Amenorrhea in Hindi )

एक्सपर्ट के मुताबिक हर महिला में एमेनोरिया होने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, जिनमें ये मुख्य कारण भी शामिल हो सकते हैं- 

हार्मोनल बदलाव 

हार्मोन्स पूरे शरीर के फंक्शन्स को प्रभावित करते हैं।अगर 16 साल की उम्र तक भी किसी लड़की को पीरियड्स शुरु नहीं हुए हैं या अचानक कई महिनों से पीरियड्स नहीं आए है। तो इसके पीछे हार्मोन में बदलान होना एक बड़ा कारण हो सकता है। 

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्ट फीडिंग 

गर्भावस्ता या शिशु को ब्रेस्ट फीड कराने की स्थिति में लंबे समय तक के लिए पीरियड्स रुक सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- टाइम पर पीरियड्स न हों तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

जेनेटिक समस्या 

अगर सही उम्र तक भी पीरियड्स की शुरुआत नहीं हुई है, तो अंडाशय के साथ कोई जेनेटिक समस्या भी बड़ा कारण हो सकती है। इसके अलावा क्रोमोसोमल भी इसकी मुख्य वजह हो सकता है।

लाइफस्टाइल और तनाव 

तनाव हमारे पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। अगर आपके पीरियड्स अचानक कुछ महिनों से नहीं हुए है, तो इसके पीछे अत्यधिक तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल एक बड़ा कारण हो सकता है। वहीं मोटापा, पोषण की कमी, कोई पुरानी बीमारी भी इन कारणों में शामिल हो सकती है।

एमेनोरिया का इलाज क्या है (Treatment of Amenorrhea  in Hindi)

डॉक्टर से संपर्क करें

अचानक पीरियड्स रुकना या लंबे तक पीरियड्स न आना दोनों ही गंभीर समस्या में शामिल है। अपनी समस्या की वजह समझें और कोई भी इलाज अपनाने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

लाइफस्टाइल में बदलाव

स्वस्थ शरीर के लिए सही पोषण लेना बेहद जरूरी है। वहीं अनहेल्दी डाइट और अन्हेल्दी लाइफस्टाइल दोनों ही मेंस्ट्रुअल साइकिल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखें, जिससे शरीर को समय से सभी पोषक तत्व मिल सके।

इसे भी पढ़े- लड़कियों के लिए क्यों जरूरी है पीर‍ियड्स ट्रैक करना? जानें सेहत के लिए इसके फायदे

लगातार तीन महीने तक पीरियड्स के रुकने या 16 की उम्र तक भी पीरियड्स न आना किसी आंतरिक समस्या से जुड़ा हो सकता है। इसलिए इसके सही निदान के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 

Read Next

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और परेशानी के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version