60 से ज्यादा उम्र वालों के लिए 5 आसान एक्सरसाइज, जानें सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर Yasmin Karachiwala से

60 से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए शरीर को एक्टिव रखना, बीमारियों से बचे रहना और इम्यूनिटी बिल्ड करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में एक्सरसाइज करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
60 से ज्यादा उम्र वालों के लिए 5 आसान एक्सरसाइज, जानें सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर Yasmin Karachiwala से

उम्र बढ़ने के साथ शरीर धीमा हो जाता है, जिसके वजह से लोग ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं। साथ ही डाइट से जुड़ी कमियों और एक्सरसाइज की कमी भी इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है, जिसके चलते बुढ़ापे में हम किसी भी बीमारी से जल्दी रिकर्वर नहीं कर पाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप उम्र बढ़ने के साथ एक्सरसाइज जरूर करें। सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) ने हाल ही में सीनियर सिटीजन के लिए अपने इंस्टा पोस्ट पर कुछ एक्सरसाइज शेयर किए। खास बात ये है कि ये एक्सरसाइज यास्मीन कराचीवाला की मां भी कर रही हैं और इससे उनको फायदा भी मिल रहा है। तो, आइए हम भी जानते हैं  सीनियर सिटीजन के लिए फुल बॉडी एक्सरसाइज (exercises for elderly)।

insidebillowpilowexercise

सीनियर सिटीजन के लिए एक्सरसाइज- Exercises for elderly people

1. घुटनों के बीच तकिए के साथ करें एक्सरसाइज ( Bridge with Pillow between Knees)

इस एक्सरसाइज को आप बिस्तर पर बैठे-बैठे कर सकते हैं। ये उम्र के साथ बढ़ने वाले पीठ दर्द और कमर दर्द को ठीक करने में मदद करता है। अपने घुटनों या जांघों के बीच एक तकिया रखकर एक्सरसाइज करने से कूल्हों और श्रोणि के बीच नेचुरल एलाइनमेंट बनाए रखने में मदद मिलती है। यह बेहतर एलाइनमेंट सूजन वाले पैरों या मांसपेशियों से तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये साइटिका पेन की एक्सरसाइज भी है, जो कि साइटिका के दर्द को कम करता है। इसे करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस

  • -बिस्तर पर या योग मैट पर लेटना है।
  • -उसके बाद सिर के नीचे कोई तौलिया मोड़ कर लगाएं, जिससे कि सिर पीठ के सीध में रहे।
  • -अब दोनों पैरों को उठाएं और उनके बीच में तकिया लगाएं।
  • -अब पैरा को उठाएं, फिर नीचे कर लें।
  • -इस दौरान तकिया आपके दोनों पैरों के बीच में ही रहना चाहिए।
  • -इसे 10 बार करें।
inside_clams

2. क्लैम एक्सरसाइज  (clams exercise)

क्लैम एक्सरसाइज विशेष रूप से ग्लूटस मेडियस को मजबूत करने में मदद कर सकता है, जो नितंबों के बाहरी किनारे पर होता है और आपके श्रोणि को स्थिर करता है। साथ ही क्लैम एक्सरसाइज आपकी आंतरिक और बाहरी जांघों और आपके पेल्विक फ्लोर के बीच मांसपेशियों को संतुलित करने में भी मदद कर सकती है। इसके अलावा ये आपके हिप्स के दर्द को दूर करता और इन्हें मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए

  • -बिस्तर पर ही या योग मैट पर एक तरफ सो जाएं।
  • -अब पैरों को आगे की ओर एक साथ जोड़ लें।
  • -अब अपने जांघों को तितली की तरह फैलाएं और फिर चिपकाएं। 
  • -इसे 10 से 15 बार करें।
inside_miniswam

इसे भी पढ़ें : कंप्यूटर पर देर तक काम करने से उंगलियों और कलाई में होता है दर्द, तो करें ये 6 एक्सरसाइज

3. मिनी स्वान  (Mini Swan)

इस व्यायाम के कई शारीरिक फायदे हैं। जैसे कि इसमें एब्डोमिनल को खींचना, हिप फ्लेक्सर्स को लंबा करना और हाथ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करना आपको बहुत आराम महसूस करवाएगा। इसके अलावा ये आपकी पीठ दर्द से राहत दिलाता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए

  • -अपने पेट के बल लेट जाएं।
  • -फिर जैसे आप पुशअप करते हैं, वैसे ही शरीर को हल्की सा उठाएं।
  • -शरीर को उठाते समय ध्यान रखे कि ये रीढ़ की हड्डी के सीध में हो।
  • -इसे बार-बार करते रहें। 

4. वॉल पुशअप (Wall Pushup)

वॉल पुशअप शुरुआती लोगों या कंधे की चोट वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक परफेक्ट एक्सरसाइज है। इस प्रकार का पुशअप कंधे और छाती की ताकत बढ़ाने में मदद करता है और मांसपेशियों पर कम भार डालता है। इसके अलावा ये हाथ,कंधे और छाती के लिए भी एक बेहतरीन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए

  • - एक दीवार के सामने खड़े हो जाएं 
  • -अपने हाथों को दीवार पर दोनों तरफ लगाएं। 
  • -अप पुश अप करते हुए अपने चेहरे को कभी दीवार के पास ले जाएं तो कभी हटाएं।
  • -इसे 5 से 10 बार करें। 
inside_wallpushups

इसे भी पढ़ें : हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए करें 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

5. थैराबेंड एक्सटेंशन एक्सरसाइज- Theraband Goal Post Extension

ये बेंड एक्सटेंशन एक्सरसाइज आपकी स्ट्रेंथ बढ़ाता है। ये आपके नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं और आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। ये हाथों के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, जो कि हाथों को मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए

  • -एक कुर्सी पर बैठ जाएं।
  • -अब एक थैरा बैंड हाथ में लें।
  • -एक हाथ से  एक बार थैरा बैंड को खींचे
  • -दूसरे हाथ से दूसरी बार
  • -इस तरह बार-बार दोनों कोनों को खींचे हुए ये एक्सरसाइज करें। 
inside_bandexercise

तो, अगर आप भी अपने माता-पिता या दादा-दादी को बढ़ती हुई उम्र के साथ फिट देखना चाहते हैं तो, उन्हें भी एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करें। कोशिश करें कि शुरुआत हल्के एक्सरसाइज से करें और बाद में फुल बॉडी वर्कआउट करें। 

Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए करें 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

Disclaimer