Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

पतले हाथों को मोटा और बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

अपने हाथों की कमजोरी को दूर करने के लिए इन एक्सरसाइज को रोजाना करें, इससे आपकी बाजुओं से लेकर कलाई को मजबूती मिलेगी

पतले हाथों के कारण आपकी पर्सनैलिटी उतनी आर्कषक नहीं लगती है। साथ ही आपके हाथ कमजोर रहते हैं और आपके हाथो की पकड़ भी कमजोर ही रहती है। आपकी कलाई से लेकर उंगुलियों में कमजोरी होती है। इसलिए आज हम आपको 3 एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पतले हाथों को मोटा कर सकती हैं। लेकिन इन एक्सरसाइज को करने से पहले आप अपनी बॉडी को वॉर्म करने के लिए वॉर्मअप करें। इससे आपके शरीर को एक्सरसाइज करने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं कि पतले हाथों को मोटा करने की एक्सरसाइज(Exercises for Slim Arms in Hindi) के बारे में जिससे आपके हाथों की मांसपेशियों का विकास होगा-

1. प्लैंक (Plank Exercise)

पतले हाथों के लिए ये एक्सरसाइज(Exercises for Slim Arms ) बहुत ही लाभदायक होती है। इसका नियमित अभ्यास करने से आपकी बाजुएं और कलाई मजबूत बनती हैं। जो लोगों अपने पतले हाथों को मोटा करना चाहते हैं। वो प्लैंक जरूर करें।

प्लैंक करने का तरीका (How TO Plank Exercise)-

  • प्लैंक एक्सरसाइज को करने के लिए मैट बिछाएं।
  • फिर आप इस मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब आप पुश-अप्स पोजिशन में आ जाएं।
  • आपका शरीर एक सीध में होना चाहिए।
  • इसके करते समय आपकी को कोहनियां और कलाई जमीन पर होती हैं।
  • जैस आप इस फोटो में देख पा रहे हैं।
  • आप कुछ देर इसी अवस्था में रहें फिर सामान्य हो जाएं।

2. क्रो पोज (Crow Pose Exercise)

बाजूओं को मोटा और मजबूत बनाने के क्रो पोज एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। शुरुआत में क्रो पोज करते समय आप इसे 2 सेकंड तक होल्ड करने की सोचें और जैसे-जैस ये पोज आपसे होने लगता है इसे ज्यादा देर तक होल्ड करने की कोशिश करें।

क्रो पोज करने का तरीका (How To Do Crow Pose Exercise)-

  • एक एक्सरसाइज के लिए आप एक गद्देदार मैट बिछाएं।
  • जिससे इस एक्सरसाइज को करते समय आप गिरते भी हैं, तो आपको चोट न पहुंचें।
  • इसे करने के लिए अपने दोनों घुटनों को मोड़ लें।
  • अब दोनों पैर के पंजों के बल बैठ जाएं और अपने हिप्स से सटा लें।
  • अपने दोनों हाथों को जमीन पर फैला लें और हाथों से बल लेते हुए उठें।
  • ऊपर जाने के लिए एक पैर से किक लें।
  • फिर बाजुओं पर दोनों को चिपका लें, जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।
  • अब इसे कुछ समय के लिए होल्ड करें फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इसे 3 से 4 बार करें। इससे आपके हाथों को मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें- शरीर की सभी मांसपेशियों को मजबूत बना देंगी ये 4 एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका और फायदे

3.पुशअप्स (Push ups Exercise)

मजबूत बाजुओं के लिए (Workouts for Strong Arms) आप पुशअप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपके पतले और कमजोर हाथों में जान आएगी। साथ ही इस एक्सरसाइज से छाती चौड़ी होती है। इसके नियमित अभ्यास से आपका बॉडी पोश्चर ठीक होता है।

पुशअप्स करने का तरीका- (How To Do Push Ups Exercise)

  • पुशअप्स एक्सरसाइज करने के लिए एक गद्देदार मैट बिछाएं।
  • फिर इस मैट पर पेट के बल लेट जाएं और अपने शरीर को सीधा रखें।
  • फिर दोनों हाथों को कंधे के पास लाएं और जमीन पर रख दें।
  • इसके बाद अपने कोर को टाइट करने ऊपर उठने का प्रयास करें।
  • ऊपर उठने के लिए हाथ से बल लें जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।
  • अब आप शरीर को सीधा रखते हुए नीचे लाएं।
  • इसे एक्सरसाइज को 10-10-10 के सेट में करें।
  • फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Strong Arms और पतले हाथों को मोटा बनाने के लिए आप इन एक्सरसाइज को नियमित रूप से सुबह के समय कर सकते हैं। पतले हाथों को मोटा बनाने के लिए आप इन एक्सरसाइज को रोजाना कर सकते हैं। इनको करने से आपकी बाजुएं मजबूत बनेंगी और आपके पतले हाथ मोटे होंगे। साथ ही आप एक्सरसाइज करते समय ढीले और पसीना सोखने वाले कपड़ों का चुनाव करें। इससे एक्सरसाइज करते समय आपके शरीर को कूलिंग भी मिलती रहेगी।इससे आपके हाथों की मांसपेशियां मजबूत बनेगी। इन एक्सरसाइज को किसी फिटनेट ट्रेनर की देखरेख में और फिटनेस से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhalth.com

Read Next

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है तितली आसन का अभ्यास, ये 5 समस्याएं हो सकती हैं दूर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ambika Kimothi

Ambika Kimothi

Sub-Editor

अम्बिका किमोठी जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ टीम में बतौर सब एडिटर जुड़ी हुई हैं। लिखना-पढ़ना उन्हें पसंद है। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली अम्बिका प्रकृति में सरल और लेखनी में गंभीर हैं। कलात्मक चीजों में उनकी विशेष रूचि है। इन्हें डांस करने, योगासन करने, किताबें पढ़ने और नाटकों का मंचन करने जैसे कई शौक हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2022 00:00 IST

    Published By : Ambika Kimothi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content