दमा रोगियों के लिए व्यायाम

व्यायाम प्रेरित दमा याने तनावयुक्त शारीरिक गतिविधि के द्वारा शुरु होने वाली साँस लेने में तकलीफ होती हैं। यह तब होता है जब शरीर फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ती करने में अक्षम होता हैं, जिसके परिणामस्वरुप फेफड़ों के नलीका रुपी वायुमार्ग में सूजन और संवेदनशीलता होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दमा रोगियों के लिए व्यायाम


व्यायाम प्रेरित दमा यानी तनावयुक्त शारीरिक गतिविधि के द्वारा शुरु होने वाली साँस लेने में तकलीफ होती हैं। यह तब होता है जब शरीर फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ती करने में अक्षम होता हैं, जिसके परिणामस्वरुप फेफड़ों के नलीका रुपी वायुमार्ग में सूजन और संवेदनशीलता होती है। पर्यावरणीय कारक और व्यायाम फेफड़ों के मार्ग को संकुचित करने को विवश करते है, जिससे दमा को उत्प्रेरणा मिलती हैं। यानी दमा रोगियों के लिए व्‍यायाम लाभकारी होता है।
Excercise

व्यायाम प्रेरित दमा को शुरु करने वाले कारक

व्यायाम प्रेरित दमा के लक्षण मुख्य रूप से शुष्क और ठंडे मौसम में या जब प्रदूषण और एलर्जी कारको का स्तर उच्च होता है, ज्यादा दिखते है। जो लोग बहुत ज्यादा व्यायाम करते हैं, और जिनका शारीरिक स्वास्थ कमजोर या श्वसन संक्रमण होता है, उनमें यह हालत आम है। खाँसी, घरघराहट, सांस की तकलीफ, सीने में जकड़न, थकान और कम ऊर्जा का स्तर आदी व्यायाम प्रेरित दमा के विशिष्ट लक्षण हैं, लेकिन यह व्यक्ति दर व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं।

व्यायाम प्रेरित दमा के लिए उपचार


व्यायाम प्रेरित दमा एक दीर्घकालीन बीमारी है और इलाज लंबे समय तक चलता है, कभी कभी एक व्यक्ति के जीवन भर। ऐसे में दमा नियंत्रण के उपायों को अपनाना जरूरी हो जाता है।
 
• स्टेरॉयड को साँस में लेना


लंबे समय के लिए व्यायाम प्रेरित दमा के इलाज के लिए उपलब्ध यह सबसे शक्तिशाली दवा हैं। स्टेरॉयड को साँस में लेने में सुजन विरोधी गुण है, जो दमा के अटॅक को नियंत्रित करते है।  स्टेरॉयड साँस में लेने से दमा की स्थिति में सुधार के काफी रिपोर्ट मिले हैं।  साँस में लेने के स्टेरॉयड में ओव्हर, पुलमिकोर्ट, फ्लोव्हेंट,एझमाकोर्ट,एसमॅनेक्स, एलव्हेस्को या एअरोबिड शामिल हो सकते हैं।

• सबा


थोडेसे कार्यशिल बीटा ऐगनिस्ट(हटधर्मी)  के लिए एक परिवर्णी शब्द, जब एक मरीज को दमा के लक्षणों का अनुभव होता हैं, इस दवा का उपयोग तुरंत राहत के लिए किया जाता है। व्यायाम प्रेरित दमा के लिए यह एक आम निवारक के रूप में प्रयोग किया जाता है। सबा आपके दमा के लक्षणे को बदतर होने से रोकने के लिए उपयोग किया जाता है और डॉक्टर आपको अलबुटेरोल, प्रोवेंटिल, जोपेनेक्स या मॅक्सिएअर  जैसी दवाऐ लिखकर दे सकते हैं।
 
•लाबा


लंबे समय काम करने वाला बीटा ऐगनिस्ट का उपयोग योजक चिकित्सा के रूप में किया जाता है और तीव्र दमा प्रकोपन के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। लाबा(एल.ए.बी.ए) में फोराडिल, सरव्हंट,परर्फाममिस्ट या ब्रोवना शामिल है।
 
• ल्यूकोट्रिइने मॉडिफायर


इसे एक हल्के लेकिन लगातार दमा के लिए एक वैकल्पिक उपचार के रूप में माना जाता है और साँस में लिये जाने वाले स्टेरॉयड के साथ संयोजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। केवल तीन ल्युकोट्रिइने मॉडिफायर वर्तमान में उपलब्ध हैं, उनके नाम हैं एक्कोलेट, सिंग्युलएअर और झायफ्लो।
 
• एन्टीचोलिनेटजिस

यह एक ब्रौन्कोडायालेटर के रूप में कार्य करता है और आपात स्थितियों में तीव्र दमा के इलाज के लिए सबा के साथ संयोजन में इस्तेमाल किया जाता हैं।
 
• क्रोमोलयन सोडियम और नेडोक्रोमी


फेफड़ों में सूजन की रोकथाम में मदद करता है, सौम्य लगातार और तीव्र दमा पर उपचार करता है।
 
• संयुक्त दमा दवा


कई दवा कंपनियों के एक इनहेलर में दमा के संयुक्त उपचार होते हैं, जिसमें एक पफ ही राहत और उपचार प्रदान कर सकता हैं। सबसे सामान्यतः इसमें एक साँस में लेने वाला स्टेरॉयड और एडव्हीर और सिम्बिकोर्ट जैसे लाबा शामिल होते हैं।
 
• इम्युनोमोड्युलेटेरस्


यह दवाऐं प्रभावी और गुणकारी संयोजन होती है, जो आपके स्टेरॉयड खपत को कम करती हैं। यह दवाऐं दमा शुरु करने वाली परिस्थितीयों पर उल्लेखनिय ढंग से IgE प्रतिक्रिया को कम करती हैं। Xolair केवल एक उपलब्ध इम्युनोमोड्युलेटर हैं।
 
• मेथॅलॅक्झॅनथिने


यह एक सौम्य ब्रौन्कोडायालेटर हैं और साँस में लिये जाने वाले स्टेरॉयड के साथ उपयोग किये जाने वाला एक योजक उपचार है।

 

Read More Articles On Asthma In Hindi

Read Next

अस्थमा की दवाओं के हो सकते हैं ये अतिरिक्त प्रभाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version