सर्दियों के आते ही एलर्जी, सर्दी खांसी-जुकाम होना आम बात है। ऐसे में उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है, जो दमा यानी अस्थमा से पीड़ित है। क्या आप जानते हैं विश्व में लगभग तीस करोड़ लोग दमा से पीड़ित हैं। ऐसे में सर्दियां आते ही दमा पीड़ित लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। क्या आप जानते हैं अस्थमा या दमा को नियंत्रण करने के तरीके क्या हैं। तो आइए जानें दमा पर काबू पाने के लिए क्या करें।
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि अस्थमा है क्या, दमा के रोगियों को सर्दियों में क्या करना चाहिए।
क्या है अस्थमा
अस्थमा के कारण श्वासनली या इसके आसपास के जुड़े हिस्सों में सूजन आ जाती है। जिस कारण सांस लेने में दिक्कतें आने लगती है। इतना ही नहीं इससे फेफडों में हवा ठीक से नहीं जा पाती। नतीजन सांस की समस्या, खांसी इत्यादि होने लगती है। यही अस्थमा की शुरूआत है। अस्थमा के कई लक्षण है, इनको आराम से पहचाना जा सकता है। जैसे, जब आप जल्दी-जल्दी सांस लेने लगें, सांस लेने में दिक्कत हो, खांसी हो, पसलियां चल रही हों, आदि।
टॉप स्टोरीज़
अस्थमा से बचाव
- अस्थमा रोगी के लिए बचाव बेहद जरूरी है, ऐसे में आप धूल मिट्टी से दूर रहें। साफ-सफाई करने से बचें और पुराने धूल-मिट्टी के कपड़ों से दूर रहें।
- पालतू जानवरों के बहुत करीब ना जाएं और उन्हें हर सप्ताह नहलाएं।
- डॉक्टर से संपर्क करें और उनके दिशा-निर्देशानुसार इनहेलर का प्रयोग करें।
- अस्थमा होने पर धूम्रपान से दूर रहें और धूम्रपान करने वाले लोगों से भी दूरी बनाएं।
- अस्थमा अटैक होने पर तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें अन्यथा इनहेलर का प्रयोग करें।
- समय-समय पर अपनी जांच करवाएं।
- अस्थमा रोगियों के लिए व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है।
घरेलू नुस्खे
- यदि आप भी अस्थमा से पीडि़त हैं तो आपको चाहिए कि आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाएं जिससे आप अस्थमा को नियंत्रित कर सकें।
- अस्थमा के इलाज के लिए सबसे कारगर होता है लहसुन। यदि आप दूध में लहसुन की कुछ उबालें और प्रतिदिन दूध के साथ इसका सेवन करें तो आपको अस्थमा नियंत्रण में बहुत आराम मिलेगा।
- अदरक की गर्म-गर्म चाय भी अस्थमा के दौरान बहुत लाभकारी होती है। इसके साथ ही आप गर्म चाय में लहसुन की कुछ कलियां मिलाकर चाय का सेवन करें ये भी अच्छा उपाय है।
- अजवायन का गर्म पानी और इसकी भाप भी अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद होती है।
- उबले हुए लौंग के गर्म पानी में शहद मिलाकर काढ़ा बनाकर पीएं। ये बहुत लाभकारी है।
Image Source - Getty Images
Read More Article on Asthma in hindi.