व्यायाम से दूर होती है भूलने की बीमारी

हल्का-फुल्का व्यायाम हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। नियमित तौर पर व्यायाम करने से बुजुर्गो की याददाश्त बढ़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
व्यायाम से दूर होती है भूलने की बीमारी


बुजुर्गहांगकांग, एजेंसी : हल्का-फुल्का व्यायाम हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं का कहना है कि नियमित तौर पर व्यायाम करने से बुजुर्गो की याददाश्त बढ़ सकती है। यही नहीं, वे अधिक दिनों तक भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) का शिकार होने से भी बच सकते हैं।

 

इस अध्ययन में 50 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 170 लोगों ने भाग लिया। इनमें से आधे ऐसे थे जिन्हें याददाश्त संबंधी समस्याएं थीं लेकिन ये लोग डिमेंशिया के शिकार नहीं थे। अध्ययन में शामिल 85 लोगों को रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने को कहा गया। इसमें सप्ताह में तीन दिन 50 मिनट तक टहलना भी शामिल था। बाकी लोगों को व्यायाम से दूर रखा गया।


छह माह बाद इन सभी लोगों में याददाश्त समेत अन्य बातों का परीक्षण किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने कसरत की उनके परिणाम व्यायाम से दूर रहने वालों से बेहतर थे। शोधकर्ताओं के अनुसार इससे पता चला कि व्यायाम से बुजुर्ग व्यक्तियों की संज्ञानात्मक क्रियाएं बेहतर होती हैं। इससे याददाश्त संबंधी हल्की-फुल्की समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं।


व्यायाम

व्यायाम करने वाले बुजुर्गो में आगे चलकर डिमेंशिया का शिकार होने का खतरा भी कम देखा गया। दुनिया भर में करीब 3 करोड़ 70 लाख लोग डिमेंशिया के शिकार हैं।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि अगले बीस सालों में इस आंकडे़ में तेजी से बढ़ोतरी होगी। शोधकर्ता सलाह देते हैं कि व्यायाम संबंधी आदतें डालकर लोग डिमेंशिया का शिकार होने से बच सकते हैं।

 

 

Read Next

व्यायाम दूर करे डिप्रेशन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version