कांगू वर्कआउट से जुड़ी सभी बातों को जानें

कांगू वर्कआउट के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख पढ़े। कांगू एक्सरसाइज आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कांगू वर्कआउट से जुड़ी सभी बातों को जानें


क्या आप जानते है कि कांगू जम्प आपके शरीर को कई तरह के आराम पंहुचाता है। एक्सरसाइज शरीर के लिए जरूरी होती है पर कई बार बोरिंग लगती है। लेकिन कांगू जम्प के साथ आपको ऐसी शिकायत नहीं रहेगी। नाचते भागते करने वाली ये एक्सरसाइज आपके शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालते हुए आसानी से आपको स्वस्थ रखती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए ये लेख पढ़े।

कांगू जम्प क्या होती है

कांगू जम्प में 45 मिनट की तेज कार्डियोवेस्कुलर वर्कआउट को किया जाता है। जिसमे फास्ट म्यूजिक पर डांस, रनिंग और जंम्पिग आदि सब शामिल होता है। इसको करने से पहले आप पैरों में कांगू (एक तरह के फुटवियर) को पहनते है। ये देखने में स्की बूट्स की तरह लगते है जो अंडे के शेप में होते है। इससे आपकी पीठ और जोड़ों पर स्ट्रेन नहीं पड़ता है। ये आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ एब को बनाने में मदद करता है। इसको एक कैनेडियन फिजियोथेरेपिस्ट के द्वारा डिजाइन किया गया है। जिसको सर्जरी और इंजरी होने के बाद करने की सलाह दी जाती है। जीरो ग्रेवेटी का अनुभव लेने के लिए नासा अपने अंतरिक्षयात्रियों को इसकी ट्रेनिग देता है।     

कांगू जम्प के फायदे

हर तरह की एक्सरसाइज से आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ता है क्योंकि इससे आपके शरीर में ज्यादा मिटोक्योड्रियाज बढ़ते है जो आपकी कोशिकाओं का पावरहाउस होते है।लेकिन ज्यादा समय तक करते रहने से आप थका सा महूसस करने लगते है। पर कांगू जम्प केवल 45 मिटन तक ही करते है। और इससे आपका शरीर रिलैक्स फील करने लगता है। यूनीवर्सिटी की एक शोध के अनुसार वजन घटाने में भी कांगू जम्प मदद करते है। हमारी कोशिकाओं के बीच में पाये जाने वाले लिम्फ लिक्विडजो शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर लेकर जाता है। तेजी से काम करने लगता है। घायल खिलाडी, एथलीट आदि के लिए भी कांगू जम्प का अभ्यास कारगर रहता है। कांगू जम्प जोड़ो पर प्रभआव नहीं डालती है। ये जी-फोर्स को बढ़ाता है जिससे मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम मजबूत होता है। ये रेसपीरेशन की क्षमता को भी बढ़ाता है। ये कोशिकाओं में ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन को उपलब्ध कराता है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। कोशिकाओं के निर्माण में भी इससे होता है। ये अनिद्रा और और डाइजेशन आदि की समस्या को भी दूर करता है।


जिन लोगों को कार्डियोवेस्कुलर वर्कआउट करना अच्छा लगता है, उनके लिए कांगू जम्प एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

Image Source-Getty

Read More Article on Sports and Fitness in Hindi.

Read Next

किशोरों के लिए सं‍तुलित आहार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version