Elbow Pain Reason in Hindi: अपने जीवन में कभी-न-कभी हर व्यक्ति को कोहनी के दर्द का सामना जरूर करना पड़ता है। यह दर्द सामान्य से लेकर गंभीर हो सकता है। कोहनी का दर्द आपके दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। वैसे तो कोहनी का दर्द किसी भी वजह से हो जाता है। कई बार तो हाथ या कोहनी के थोड़ा सा मुड़ जाने की वजह से भी कोहनी में दर्द हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में कई अन्य कारणों की वजह से भी कोहनी में दर्द महसूस हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं कोहनी में दर्द क्यों होता है? कोहनी में दर्द का कारण क्या है? (Elbow Pain Reason in Hindi)
कोहनी में दर्द क्यों होता है?- Elbow Pain Reason in Hindi
1. लिगामेंट्स में सूजन
लिगामेंट्स में सूजन होने पर आपको कोहनी में दर्द का अनुभव हो सकता है। अधिकतर लोगों को लिगामेंट्स या टेंडन में सूजन के कारण ही कोहनी में दर्द होता है। इसके अलावा जब लिगामेंट्स और टेंडन जैसे नरम ऊतकों यानी सॉफ्ट टिश्यू में सूजन या खिंचाव आता है, तो भी कोहनी में दर्द हो सकता है। यह स्थिति गंभीर नहीं होती है। इसमें कोहनी की थोड़ी सी देखभाल करके भी दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
2. गठिया
आजकल अधिकतर लोग गठिया के दर्द से परेशान हैं। गठिया किसी भी उम्र और लिंग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। गठिया होने पर जोड़ों में सूजन या दर्द महसूस होता है। गठिया में कोहनी में भी दर्द हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को गठिया होता है, तो उसे कोहनियों में अकड़न, दर्द या सूजन का अनुभव हो सकता है। गठिया कई प्रकार के होते हैं और सभी तरह के गठिया कोहनी में दर्द पैदा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण
3. चोट या सर्जरी
कोहनी या हाथ में लगी कोई चोट भी कोहनी में दर्द का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा अगर कोहनी की सर्जरी हुई है, तो भी दर्द महसूस हो सकता है। जब कोहनी पर चोट लगती है, तो सॉफ्ट टिश्यू निशान ऊतक में बदल जाते हैं। इससे कोहनी में अकड़न हो सकता है और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए अगर आपको कोहनी में कोई चोट लगी है या फिर सर्जरी हुई है, तो खास ख्याल रखें।
4. ऑस्टियोआर्थराइटिस
ऑस्टियोआर्थराइटिस कोहनी में होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। यह आर्थराइटिस तक होता है, जब जोड़ के बीच का कार्टिलेज खराब या क्षतिग्रस्त हो जाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस कूल्हों, घुटनों, कलाई और कोहनी के जोड़ों को प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से कोहनी में सूजन और दर्द महसूस हो सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से कोहनी में गंभीर दर्द हो सकता है।
5. मसल्स स्ट्रेस
कई बार मांसपेशियों का तनाव भी कोहनी में होने वाले दर्द का एक कारण बन सकता है। अगर आप अकसर ही तनाव में रहते हैं, तो इस स्थिति में आपको मसल्स स्ट्रेस भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको कोहनी में दर्द है, तो आपको मसल्स स्ट्रेस से बचना चाहिए। इसके लिए आप गर्म पानी से कोहनी की सिकाई कर सकते हैं।
इनके अलावा जोड़ों की सूजन, गोल्फर एल्बो, ऑस्टियोकॉन्ड्राइटिस, डिस्कैन्स, मोच, फंसी हुई नसें आदि भी कोहनी में दर्द का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Finger Pain Causes: हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण
कोहनी के दर्द से बचने के उपाय
- खेलते समय कोहनी पैड जरूर पहनना चाहिए।
- एक्सरसाइज करने से पहले कोहनियों का वार्मअप जरूर करें।
- कोहनियों की स्ट्रेचिंग करना भी बहुत जरूरी होता है।
अगर आपको भी कोहनी में दर्द हो रहा है, तो यह कई कारणों की वजह से हो सकता है। अगर कोहनी का दर्द चोट, मोच आदि की वजह से होता है तो दर्द कुछ ही दिनों में ठीक हो सकता है। लेकिन अगर गठिया की वजह से कोहनी में दर्द होता है, तो इस स्थिति में पूरे इलाज की जरूरत पड़ती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version