Facial Hair Removal Tips: चेहरे की खूबसूरती को मेंटेन करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कई तरह के नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, कई ब्यूटी ब्रांड के महंगे प्रोडक्ट खरीदकर ट्राई करते हैं, इसके बावजूद चेहरे पर अनचाहे बाल आ ही जाते हैं। चेहरे पर उगने वाले बाल न सिर्फ खूबसूरती में दाग लगाते हैं बल्कि लोगों के सामने गलत इंप्रेशन भी डालते हैं। फेशियल हेयर्स को रिमूव करने के लिए कुछ लोग वैक्सिंग करवाते हैं। वैक्सिंग की वजह से दर्द, रैशेज और कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आप भी फेशियल हेयर (eggs for Face) से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक नेचुरल तरीका।
चेहरे के बालों को हटाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे के पोषक तत्व न सिर्फ स्किन की सुंदरता को निखारने का काम करते हैं बल्कि अनचाहे बालों को क्लीन करने में भी मददगार साबित होते हैं। तो चलिए जानते हैं फेशियल हेयर रिमूवल के लिए अंडा कैसे (Facial Hair Removal With Eggs) इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ेंः घर पर बनाएं चुकंदर, शहद और सेब का फेसपैक, चेहरे पर आएगा निखार
चेहरे पर लगाएं अंडे का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- अंडा- व्हाइट हिस्सा (2 अंडों का)
- कॉर्न स्टार्च - 1 चम्मच
- चीनी - 2 चम्मच
फेस मास्क बनाने का तरीका
- इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक ब्लाल में 2 अंडों का सफेद हिस्सा निकालें।
- अंडे की सफेदी को अच्छे से मिक्स करें जब तक की एक स्मूथ पेस्ट तैयार न हो जाए।
- अंडे की सफेदी में कॉर्न स्टार्च और चीनी को अच्छे से मिलाएं।
- आपका अंडे का फेस पैक तैयार हो चुका है।
चेहरे पर कैसे लगाएं अंडा?
- अंडे के इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी और फेस वॉश से क्लीन करें।
- फेस वॉश से चेहरा क्लीन करने के बाद फेस को ड्राई होने दें।
- इसके बाद चेहरे पर अंडे का फेस पैक लगाएं और 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब आपको चेहरे में ज्यादा कसाव और ड्राईनेस महसूस हो तो इसे पानी से धो लें।
- अंडे का फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर किसी भी तरह की कोई क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाने से बचें।
- सप्ताह में 2 बार अंडे के फेस पैक का इस्तेमाल करने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।
चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे
- अंडे में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और फैटी एसिड पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व स्किन के डैमेज को रिपेयर करने में मदद करता है।
- चेहरे पर अंडा लगाने से पोर्स खुल जाते हैं, जिससे झुर्रियों, रिंकल्स और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।
- अंडा चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
- अंडे का सफेद भाग त्वचा को टाइट और टोन करने में मदद करता है।
- अंडे के पोषक तत्व स्किन के दाग-धब्बे दूर करने में मदद कर सकते हैं।