Doctor Verified

दिमाग से लेकर पेट तक ज्यादा तनाव लेने का बॉडी पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से

Effects of Stress on Body from Brain to Stomach : स्ट्रेस की वजह से पूरी बॉडी पर कैसा असर होता है? आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दिमाग से लेकर पेट तक ज्यादा तनाव लेने का बॉडी पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से

Effects of Stress on Body from Brain to Stomach :  आजकल हर उम्र के लोगों को स्ट्रेस की समस्या का सामना करना पड़ता है। हर कोई अपने काम में बिजी रहता है, जिससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर होता है। इस स्थिति में लोग माइग्रेन और आम सिरदर्द जैसी कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रेस के कारण दिमाग ही नहीं, ओवरऑल बॉडी पर भी बुरा असर होता है? अगर नहीं, तो आइए इस सवाल का जवाब डॉ. गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मनोचिकित्सक और सीईओ-तुलसी हेल्थकेयर, नई दिल्ली (Dr. Gorav Gupta, Senior Psychiatrist and CEO-Tulsi Healthcare, New Delhi) से जान लेते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि स्ट्रेस की वजह से पूरे शरीर पर कैसा असर होता है?

स्ट्रेस का बॉडी पर कैसा असर होता है?- How Does Stress Affect the Body

stress issues

स्ट्रेस दिमाग से लेकर पेट तक पूरे शरीर को प्रभावित करता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि तनावग्रस्त होने पर दिमाग में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है, जो हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को चिंता, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और नींद की गड़बड़ी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, अगर आप लंबे समय तक स्ट्रेस में रहते हैं, तो स्मृति और निर्णय लेने की क्षमता पर भी असर हो सकता है।  
बता दें कि स्ट्रेस की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। स्ट्रेस इम्यून सिस्टम पर भी बुरा असर डाल सकता है। इससे शरीर संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। स्ट्रेस की वजह से पाचन-तंत्र और इंटेस्टाइन के स्वास्थ्य पर भी असर होता है। इस स्थिति में पेट में दर्द, सूजन और एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है। स्ट्रेस के कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज या दस्त की समस्या हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें- एंग्जायटी और स्ट्रेस दूर कर सकता है बर्फ का ये छोटा सा प्रयोग, जानें आइस थेरेपी के बारे में

स्ट्रेस के कारण होने वाली अन्य समस्याएं- Other Problems Caused by Stress

बता दें कि स्ट्रेस के कारण इरिटेबल बाउल  सिंड्रोम (IBS) और अल्सर जैसी स्थितियां भी हो सकती हैं। स्ट्रेस भूख को भी प्रभावित करता है, जिससे अधिक खाने या भूख न लगने की समस्या होती है, इसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ या कम हो सकता है। इसके अतिरिक्त, मांसपेशियों में तनाव, सिरदर्द और थकान जैसी आम समस्याएं भी हो सकती हैं। क्रोनिक स्ट्रेस से हार्मोनल असंतुलन, चयापचय और प्रजनन स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। बता दें कि ये सभी समस्याएं व्यक्ति को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का शिकार बना सकती हैं। यही वजह है कि लोगों को मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इससे व्यक्ति खुश और हेल्दी जीवन जी सकता है।  

इसे भी पढ़ें- क्या डार्क चॉकलेट खाने से सच में स्ट्रेस कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

अगर आप ऊपर बताई समस्याओं से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो स्ट्रेस कम करने की तरफ काम कर सकते हैं। आपको मेडिटेशन, योग और अन्य एक्सरसाइज को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव कर सकते हैं। इन तरीकों से शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। 

Read Next

क्रोनिक किडनी रोगों का सामना कर रहे लोगों को कितनी मात्रा में करना चाहिए प्रोटीन का सेवन? जानें डॉक्टर से

Disclaimer