Expert

रोज इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। जानें ये शरीर में कैसे असर करते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

How Does Inflammation Affect Health: खानपान का हमारी सेहत से सीधा संबंध है। हम जैसा खाना खाते हैं हमारा शरीर उसी के मुताबिक काम करता है। अगर आप ताजा और हल्का खाना खाते हैं, तो आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी। लेकिन अगर आप अपने हर मील में भारी खाना खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। खराब खानपान ही शरीर में बीमारियां पैदा करने की वजह बनता हैं। इन्हीं में शामिल होते हैं इंफ्लेमेटरी फूड्स। इंफ्लेमेटरी फूड्स में जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, नॉन-वेज और फ्राइड फूड शामिल होते हैं। अगर आप डेली डाइट में किसी न किसी रूप में इनका सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और गट हेल्थ एक्सपर्ट उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

01 (68)

रोज इंफ्लेमेटरी फूड्स खाना सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है?

अगर आप इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे कि जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, नॉन-वेज और फ्राइड फूड किसी न किसी रूप में खाते हैं, तो इससे आपके पूरे शरीर को नुकसान हो सकता है। इसके कारण पेट में मौजूद कोलन में छाले होना शुरू हो जाते हैं। इसके कारण पेट की परत में सूजन आने लगती है और बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें- घुटने के दर्द से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स, मिलेगा आराम

इंफ्लेमेटरी फूड्स किन बीमारियों की वजह बन सकते हैं? Effect of Inflammatory Foods On Your Health

पाचन से जुड़ी समस्याएं- Digestive Issues

लंबे समय तक इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण आपको ब्लोटिंग, एसिडिटी, कब्ज, अपच और पेट दर्द रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पाइल्स की समस्या- Piles

रोज जंक और मसालेदार खाना खाने की वजह से पेट में सूजन आ सकती है। इसके कारण शरीर में अलग-अलग हिस्सों में छाले हो सकते हैं। लंबे समय में यह पाइल्स की समस्या होने का कारण भी बन सकता है।

इम्यून सिस्टम स्लो होना- Immune System

रोज इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने से आपकी बॉडी में क्रोनिक इंफ्लेमेशन आ सकती है। ऐसे में आपका इम्यून सिस्टम वीक हो सकता है और आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। इसके कारण आपको ऑटोइम्यून डिजीज का खतरा हो सकता है। धीरे-धीरे ये इम्यून सिस्टम को स्लो करने की वजह बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- आंत को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 5 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स, पेट संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर 

उल्टी और चक्कर आना- Vomiting

इंफ्लेमेटरी फूड्स शरीर में केवल टॉक्सिन बढ़ाते हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। ये केवल शरीर में कैलोरी बढ़ाती हैं। इनके सेवन से आपको, उल्टी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

क्रोनिक डिजीज का खतरा बढ़ना- Chronic Disease

अगर आप डेली डाइट में इंफ्लेमेटरी फूड्स खाते हैं, तो इससे आपको क्रोनिक डिजीज का खतरा हो सकता है। ऐसे में आपको हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय में इन चीजों के सेवन से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसके कारण हार्मोन्स इंबैलेंस और बीमारियों का खतरा हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

    • इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए इन इंफ्लेमेटरी फूड्स को पूरी तरह अवॉइड करें।
    • अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें। इसके साथ ही सात्विक डाइट को फॉलो करें।
    • अपनी डाइट में जंक और प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें। कम मसालेदार खाना खाएं और अपने खाने का समय तय करके रखें।
    • लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इस शेयर करना न भूलें।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Agarwal (@urvashiagarwal1)

Read Next

किन लोगों को ज्यादा होता है किडनी स्टोन का खतरा? डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer