Doctor Verified

आंतों की जमी गंदगी साफ करने के लिए रोज सुबह खाएं ये 6 फल, मिलेंगे कई फायदे

Fruit For Gut Health: फलों के सेवन आंतो को साफ करने में भी मदद करता है। आइए इस लेख में जाने किन फलों के सेवन से  आंतो को साफ किया जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों की जमी गंदगी साफ करने के लिए रोज सुबह खाएं ये 6 फल, मिलेंगे कई फायदे

स्वस्थ शरीर के लिए डाइट और फिजिकल एक्टिविटी दोनों जरूरी है। यह चीजें शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करती है, साथ ही एक्टिव भी बनाए रखती है। वहीं सही खानपान के साथ शरीर को डिटॉक्स करना भी जरूरी है, जिससे शरीर के सभी अंग सही तरह से काम कर सके। फलों का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। यह आंतो को साफ करने और गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। अपनी डाइट में फाइबर युक्त फलों को शामिल करने से नियमित मल त्याग और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए हमने बात की Fitfoodmantra.com की फाउंडर और क्लीनिकल डायटिशियन एंड वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी से, जिन्होंने इस विषय पर हमें विस्तार से जानकारी दी।


इस पेज पर:-


fruits for gut health

आंतों की सफाई के लिए क्या खाएं (What To Eat For Clean Gut)

फलों का सेवन पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि आंतों की सफाई के लिए सिर्फ फलों के सेवन ही काफी नहीं है, इसके लिए अन्य चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है। चलिए जानते हैं उन फलों की लिस्ट जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 

1. एवोकाडो

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया गया है, जो नियमित रूप से मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने में भी मदद कर सकता है।

2. कीवी

कीवी में भी अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, विशेष रूप से इन सोल्यूबल फाइबर (Insoluble fibre) जो पेट साफ करने और मल की नियमितता बनाए रखने में मदद करता है। इसमें एक्टिनिडिन नामक एंजाइम भी होता है, जो पाचन में सहायता करता है।

 इसे भी पढ़े- आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

3. आड़ू

आड़ू में पाचन के लिए आवश्यक गुण और उच्च फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरूस्त बनाने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही इसमें पाचन के लिए प्राकृतिक रेचक गुण पाए जाते हैं, जो पेट और आंतो को साफ रखने में मदद कर सकता है। 

4. केला

केला सोल्यूबल फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जातका है, जो मल को नरम करने और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है। इनमें प्रीबायोटिक्स भी होते हैं, जो आंत के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।

5. सेब

सेब में पेक्टिन सहित फाइबर की मात्रा भी अधिक पायी जाती हैं। यह सेहत के लिए एक प्राकृतिक बल्किंग एजेंट के रूप में कार्य करता है और आंत को स्वस्थ बनाए रखने में असरदार हो सकता है।

6. अनानास

अनानास में पाए जाने वाले ब्रोमेलैन एंजाइम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन पाचन को स्वस्थ रखने में सहायता कर सकता है।

 इसे भी पढ़े- पेट की आंतों में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

फाइबर से भरपूर डाइट आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा दिनभर खूब पानी पीना याद रखें, क्योंकि यह आपको हाइड्रेटेड रखने और बेहतर पाचन में मदद कर सकता है। अगर आपको पाचन को लेकर अधिकतर समस्याएं रहती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन फलों का सेवन करना शुरू करें।

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

डायबिटीज में रोज खाएं कद्दू के बीज, तेजी से कम होगा ब्लड शुगर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version