
अंगूर फल एक ऐसा फल है जिससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है, फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। अंगूर बलवर्धक और सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर ऐसा फल है जो रोगी को उस वक्त दिया जा सकता है जब रोगी को कोई भी खाद्य पदार्थ खाने की मनाही है। अंगूर को खाने के कई लाभ हैं। आइए जानें अंगूर से सेहत कैसे बनाई जा सकती है।
- अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसके साथ ही इसमें शर्करा, सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट, मैगनेशियम और लौह तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने में लाभकारी हैं। अंगूर के सेवन मात्र से बहुत से रोगों से निजात पाई जा सकती है।
- अंगूर आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी है और यह रक्त की कमी को भी दूर करता है।
- शोधों में भी साबित हो चुका है कि अंगूर हृदय के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है। गौरतलब है कि अंगूर में एक ऐसा रसायन पाया जाता है, जो हृदय को वृद्धावस्था के प्रभावों से बचाता है।
- अंगूर एक कम कैलोरी वाला आहार है जो व्याक्ति को लंबी आयु देता है और व्यक्ति वृद्धावस्था में भी जल्द कदम नहीं रखता। यानी व्यक्ति एकदम फिट रहता है।
- अंगूर में ए, बी, सी जैसे विटामिन और पोटैशियम, मैगनेशियम , आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में लाभकारी है।
- अवसाद दूर करने के लिए अंगूर काफी प्रभावी है। यह फल दुख, चिंता तथा तनाव दूर करने में अत्यधिक प्रभावशाली होता है। डॉक्टर्स की मानें तो हृदय की गड़बडि़यां अवसाद के कारण होती है।
- यह फल, शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और रक्त को साफ करता है तथा रक्त वर्धक होने के कारण सुस्ती दूर करता है।
- अंगूर कर रस चेहरे के दाग धब्बों और झुर्रियों को दूर करता है और उसे ताज़गी प्रदान करता है।
- अंगूर के सेवन से फेफडों मे जमा कफ निकल जाता है, इससे खाँसी में भी आराम मिलता है।
- डॉक्टर्स अंगूर को बदहजमी, उच्च रक्तचाप, और चर्म रोगों, जी मिचलाने, घबराहट, चक्कर आने वाली बीमारियों में भी लाभदायक मानते हैं।
- नकसीर एवं पेशाब में होने वाली रूकावट, श्वास रोग व वायु रोगों को दूर करने में भी अंगूर का प्रयोग हितकर है।
- चोट लगने या खून बहने की स्थिति में यदि शहद के साथ अंगूर का जूस मिलाकर दिया जाए तो रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।
- आंखों, त्वचा व बालों को चमकदार बनाने के लिए अंगूर का सेवन अच्छा रहता है। विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने के कारण यह पाचन शक्ति को भी ठीक रखता है।
- एनीमिया में अंगूर से बढकर कोई दवा नहीं है। इसके साथ ही गठिया रोग में भी अंगूर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में से उन तत्वों को बाहर निकालता है जिसके कारण गठिया होता है।
- बाल टूटने की समस्या, दांत हिलने, त्वचा में ढीलापन, जोड़ो में दर्द और अकड़न इत्यादि रोगों को दूर करने में अंगूर लाभदायक है।
- फोडे-फुन्सियों एवं मुहासों को दूर करने और मुँह के घावों एवं छालों से राहत पाने के लिए अंगूर का सेवन अच्छा रहता है।
- अंगूर की और भी कई खासियत हैं। यदि आप अंगूर के जूस या अंगूर का सेवन करेंगे तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए और आपकी सेहत बनाने के लिए यह बहुत ही लाभदायक फल है।
Read Next
एमआरएसए का जोखिम
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version