डायबिटीज के मरीज के लिए रामबाण है ब्रोकली, जानें फायदे

डायबिटीज एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो जीते जी मौत के दर्शन करा देती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीज के लिए रामबाण है ब्रोकली, जानें फायदे


डायबिटीज एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो जीते जी मौत के दर्शन करा देती है। मेडिकल भाषा में कहा जाता है कि डायबिटीज सारी बीमारियों की जड़ है। डायबिटीज से घिरा हुआ व्यक्ति अगर अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान ना दे और खाने पीने में लापरवाही बरते तो धीरे धीरे कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है। डायबिटीज न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक बीमारी मानी जाती है।




इसे भी पढ़ें : बेहद कीमती है जामुन की गुठली, इसे फेकें नहीं!


डायबिटीज ऐसा रोग है जो सीधे तौर पर हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है। हालांकि एक बड़ी संख्या ऐसी भी है जिसे ये रोग जेनिटिक फैलता है। लेकिन अगर लाइफस्टाइल में सुरक्षा बरती जाए तो इस रोग को मात दी जा सकती है। लेकिन आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और तनाव भरे जीवने के चलते अधिकतर लोगों का लाइफस्टाल बिगड़ा हुआ है। आॅफिस की भागदौड़ की वजह से लोग बाहर का खाना खाने को मजबूर हैं। लेकिन फास्टफूड डायबिटीज के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदेह है।


इसे भी पढ़ें : अगर शरीर में दिखें ये 10 लक्षण, तो हो जाएं सावधान!


हाल ही में हुई गोथेबुर्ग यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक ब्रोकली का सेवन करने से डायबिटीज टाइप 2 की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन्स होते है। जो शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में कई ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं। 


ब्रोकली की खासियत


ब्रोकली एक सुपरफूड है। इसमें संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही ब्रोकली में भरपूर मात्रा में फाइबर, मिनरल्स, फाइटोकेमिकल्स, कैल्शियम, कम मात्रा में कैलोरी और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी गुण डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ब्रोकली में पाया जाने वाला सल्फोराफेन जो कि एक कार्बनिक सल्फर यौगिक है यह डायबिटीज से लड़ने में बहुत कारगार है।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप


Read More Article On Diabetes In Hindi

Read Next

आपका शुगर बढ़ने से रोकेगी मूली, जानें 5 गज़ब के फायदे

Disclaimer