कान से निकल रहा भूरा वैक्स है इस जानलेवा रोग का संकेत

कान से वैक्स निकलना बहुत ही आम बात है। वैक्स के कई रंग और रूप होते हैं।d
  • SHARE
  • FOLLOW
कान से निकल रहा भूरा वैक्स है इस जानलेवा रोग का संकेत


कान से वैक्स निकलना बहुत ही आम बात है। वैक्स के कई रंग और रूप होते हैं। अलग अलग रंग के वैक्स कई चीजों की ओर संकेत करते हैं। अक्सर लोग अपने कान में मौजूद वैक्स को साफ़ करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उनके कान में मौजूद वैक्स उनके हेल्थ के बारे में कई जानकारी देता है। मेडिकल भाषा में कान में बनने वाले वैक्स को सेरुमेन कहा जाता है, और यह फैटी एसिड, स्कवालिन और एल्कोहल का बना होता है।

इन केमिकल के कारण ही कान में मौजूद वैक्स हमारे कान को बैक्टीरिया और फंगस आदि से होने वाले कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं और साथ ही ये वैक्स वाटरप्रूफ का भी काम करते हैं जिससे कान में पानी नहीं जा पाता है। आज हम आपको कान के तरह तरह के वैक्स रंग से होने वाले रोगों के बारे में बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : कहीं आप खो तो नहीं रहे हैं अपनी सुनने की क्षमता, ये हैं 5 लक्षण

  • अगर आपके कान से ग्रे कलर का वैक्स निकलता है तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। क्योंकि इस रंग का वैक्स किसी भी बीमारी का संकेत नहीं है। यह मात्र आपके शहरों में मौजूद प्रदूषण को दर्शाता है।
  • खून के धब्बों के साथ निकलने वाला वैक्स बहुत खतरनाक होता है। इस वैक्स का मतलब होता है कि आपके कान के पर्दे में छेद है जिसकी वजह से आपको ओटाईटिस हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत कान के किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • भूरे रंग का वैक्स भी स्वस्थ व्यक्ति का प्रतीक नहीं है। इसका मतलब है कि आप बहुत ही शारीरिक कमजोरी और तनाव गुजर रहे हैं। ऐसे में आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने के साथ ही शांत और स्वच्छ पर्यावरण में रहने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें : बच्‍चों को बहरेपन से बचाने के लिए टीका जरूरी

  • काले रंग के वैक्स में हालांकि आपको घबराने की जरुरत तो नहीं है लेकिन अगर आपके कान में खुजली होती है और यह बढ़ती ही जा रही है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि काले रंग के वैक्स से कई बार फंगल इन्फेक्शन होने के चांस रहते हैं।
  • सफ़ेद रंग का वैक्स आपके शरीर में विटामिन और मिनरल्स खासकर कॉपर की कमी को बताता है। ऐसा वैक्स निकलने पर व्यक्ति को अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को अपनी डाइट में बीन्स और ओट्स जैसी पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए। 
  • अगर आपके कान से लगातार सूखा वैक्स निकल रहा है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में फैट की कमी हो गई है जिससे आपको सूखा रोग या फिर और भी दूसरी स्किन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
  • लिक्विड वैक्स निकलने पर आपके कान में इन्फ्लामेसन होने की संभावना हो सकती है। इस स्थति में आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। ऐसी स्थिति कई बार खतननाक रूप भी ले लेती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Ear Care

Read Next

कहीं आप खो तो नहीं रहे हैं अपनी सुनने की क्षमता, ये हैं 5 लक्षण

Disclaimer