सोने से पहले आप क्या खाते या पीते हैं इससे आपकी नींद प्रभावित होती है। जैसे कि नींद से पहले अगर आप कुछ भारी खा लेते हैं तो इसे ब्लॉटिंग और अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इससे आपकी नींद खराब हो सकती है और आपका शुगर भी बढ़ सकता है। इसके अलावा कुछ ड्रिंक्स भी हैं जिन्हें रात को आपको सोने से पहले पीने से बचना चाहिए। दरअसल, ये ड्रिंक्स आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं और आपके शरीर की घड़ी का रिदम बिगाड़ सकता है। इसके अलावा इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है, क्रेविंग बढ़ सकती है और वजन भी बढ़ सकता है। इसके अलावा ये आपके सोने के तरीके को भी प्रभावित कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं ऐसे 5 ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आपको रात में पीने से बचना चाहिए।
1. कॉफी
कॉफी में मौजूद कैफीन आपको सुबह जगाने में मदद कर सकता है। दरअसल, कॉफी पीने से आपकी नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह आपके शरीर की घड़ी में भी देरी कर सकता है। अध्ययन में पाया गया कि सोने से छह घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से सोने का समय एक घंटे कम हो सकता। यहां तक कि डिकैफिनेटेड कॉफी में भी कैफीन होता है। इसके अलावा सोने से पहले कॉफी पीने से आपको गैस और सीने में जलन भी महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : कोरोनावायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से है कितना अलग? जानें इसके नए लक्षण
2. एनर्जी ड्रिंक
सोने से पहले एनर्जी ड्रिंक पीने का कोई फायदा नहीं है। इन ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा आपके लिए सोने में मुश्किल पैदा कर सकती है, जिससे आपके सोने के समय सीने में जलन हो सकती है। इसके अलावा एनर्जी ड्रिंक में सोडा या कॉफी की तुलना में दो से तीन गुना अधिक कैफीन हो सकता है।
3. सोडा
सोने से पहले सोडा पीना आपकी नींद के लिए दोहरी मार की तरह है। सोडा में कैफीन और बहुत सारा शुगर हो सकता है। चीनी आपके सोने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है और क्रेविंग बढ़ा सकती है। इससे आपको बार-बार भूख लग सकती है और वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा सोडा पीने से आपका शुगर भी बढ़ सकता है। इसलिए सोने से पहले सोडा पीने से बचें।
4. ज्यादा पानी से भरपूर चीजें
सोने से पहले ज्यादा पानी वाली चीजों को पीने से आपको बार-बार पेशाब लग सकती है। इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती और टूट सकती है। ऐसे में अगर आप एक आरामदायक नींद सोना चाहते हैं तो आपको ज्यादा पानी से भरपूर खाद्द पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। जैसे कि अजवाइन, तरबूज और खीरे आदि।
इसे भी पढ़ें : इन 5 कारणों से आपको समय-समय पर कराते रहना चाहिए दांतों का चेकअप, कई बड़ी परेशानियों से रहता है बचाव
5. शराब
शराब रात में पेशाब करने की जरूरत को बढ़ा देती है, आसानी से आपकी नींद के पैटर्न को बाधित कर देती है। शराब का सेवन भी आपकी नींद को खंडित कर सकता है और आपकी रैपिड आई मूवमेंट (आरईएम) नींद को कम कर सकता है। ज्यादा शराब पीने से अनिद्रा के लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह नींद के दौरान सांस लेने की समस्याओं की गंभीरता को भी बढ़ा सकता है। इन समस्याओं में खर्राटे और स्लीप एपनिया शामिल हैं। इसलिए सोने से पहले ज्यादा शराब पीने से बचें।
इन तमाम चीजों को अलग नींद को बेहतर बनाने के लिए आप हल्दी वाला दूध, बादाम का दूध और नारियल पानी पी सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही अगर को गैस की समस्या महसूस हो रही हो तो आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। ये तमाम चीजें आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही ये सेरोटोनिन और डोपामाइन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं और आपकी नींद व स्लीप साइकिल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ध्यान रहे कि रात को सोने से पहले ऐसा कुछ भी भारी-भरकम ना खाएं जिससे आपके शरीर को नुकसान हो।
all images credit: freepik