
Coconut Water For Acid Reflux: जब शरीर को ठंडक प्रदान करने की बात आती है, तो नारियल पानी से बेहतर शायद कोई ड्रिंक हो सकती है। यह पृथ्वी पर मौजूद सबसे शुद्ध ड्रिंक है, जिसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह शरीर में हाइड्रेशन को बढ़ाता है और पोषक तत्वों से संतुलन को बनाए रखता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, साथ ही कम कैलोरी में शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं, कि बहुत से लोग एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन की समस्या होने पर नारियल पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसका सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों से राहत पाने में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? सीने में जलन की समस्या में नारियल पानी का सेवन कितना लाभकारी है, आइए सर्टिफाइड फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या वाकई सीने की जलन दूर करने में लाभकारी है नारियल पानी- How does coconut water help in reducing acid reflux
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, नारियल पानी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम मैग्नीशियम, सोडियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। जब आप नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो डाइजेशन को शांत करने में मदद करता है। क्योंकि नारियल पानी एक प्राकृतिक कूलिंग ड्रिंक है, जो आंतों को ठंडक प्रदान करती है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है। साथ ही पेट में पीएच लेवल को संतुलित रखने में भी मदद करता है। जिससे पेट की गैस को कम करने में मदद मिलती है और सीने में जलन से राहत मिलती है। यह एसिड रिफ्लक्स के दौरान होने वाली कुछ आम समस्याओं जैसे लूज मोशन, खट्टी डकार और एसिडिटी आदि से भी राहत प्रदान करता है। यह शरीर में हाइड्रेशन को बढ़ावा देने के लिए भी एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
नारियल पानी पीने के अन्य फायदे- Benefits Coconut Water In Hindi
- शरीर को एनर्जी प्रदान करता है
- गर्मियों में शरीर को आंतरिक रूप से ठंडक प्रदान करता है
- वजन घटाने में मदद करता है
- डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है
- ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी है
- अपच से बचाव और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है
- शरीर के लिए एक नैचुरल डिटॉक्सिफायर है
- यूरिनरी इन्फेक्शन से बचाव और उपचार में मदद करता है
- खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है
- हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है
All Image Source: freepik