
Cranberry Juice Benefits For Men: क्रैनबेरी को सुपरफूड माना जाता है। इस फल में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। क्रैनबेरी विटामिन सी और फाइबर समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर फ्री-रेडिकल्स से बचाने के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में मौजूद इन्फेक्शन को कम करने और वजन कम करने में भी इसका सेवन मददगार होता है। पुरुषों के लिए इस जूस के फायदे बहुत ज्यादा हैं। कैंसर से लेकर हार्ट तक की समस्याओं में इसका सेवन बहुत मदद करता है। आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के चलते पुरुषों को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पुरुषों के लिए क्रैनबेरी जूस के फायदे किस तरह से हैं।
पुरुषों के लिए क्रैनबेरी जूस के फायदे- Benefits Of Cranberry Juice For Men in Hindi
क्रैनबेरी में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। भारत में क्रैनबेरी को करौंदे के नाम से जाना जाता है। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है। यही नहीं, क्रैनबेरी आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से पुरुषों में हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। क्रैनबेरी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को इन्फेक्शन से बचाने का काम करते हैं और पुरुषों के स्पर्म काउंट को मेंटेन रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए बेस्ट है क्रैनबेरी जूस, जानें बनाने का तरीका
पुरुषों के लिए क्रैनबेरी जूस के कुछ फायदे इस तरह से हैं-
1. स्पर्म काउंट बढ़ाए
क्रैनबेरी जूस पीने से पुरुषों की फर्टिलिटी मजबूत होती है और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। क्रैनबेरी जूस में विटामिन सी समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से क्रैनबेरी जूस का सेवन करने से इनफर्टिलिटी की समस्या में फायदा मिलता है।
2. यूरिनरी इन्फेक्शन में फायदेमंद
पुरुषों में यूरिनरी इन्फेक्शन के खतरे को कम करने और इससे छुटकारा दिलाने में क्रैनबेरी जूस फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को कम करने और इससे होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। क्रैनबेरी जूस का सेवन करने से इन्फेक्शन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों को सुबह क्या खाना चाहिए? जानें 5 चीजें जिनसे मिलेगा भरपूर पोषण
3. प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करे
पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों के कारण बढ़ जाता है। प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए क्रैनबेरी जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने में मदद मिलती है।
4. हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
क्रैनबेरी जूस में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने और निष्क्रिय जीवनशैली होने के कारण इसका खतरा बढ़ जाता है।
कैसे पिएं क्रैनबेरी का जूस?- How To Drink Cranberry Juice in Hindi
आप आसानी से घर पर क्रैनबेरी या करौंदा का जूस बना सकते हैं। नियमित रूप से सुबह के समय इसका सेवन करने से शरीर को फायदे मिलते हैं। इसे तैयार करने के लिए 1 से 2 कप ताजे क्रैनबेरी लें। इसे धोकर एक ब्लेंडर में डालें और इसमें 2 कप पानी मिला दें। अब इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें और किसी साफ बर्तन में छान लें। अब इसमें नींबू या संतरे का जूस मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सुबह के समय इसका सेवन करने से आपको कई समस्याओं में फायदा मिलेगा।
(Image Courtesy: Freepik.com)