Doctor Verified

क्या वाकई नारियल तेल लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Coconut Oil Really Repel Mosquitoes: क्या नारियल तेल लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं डॉक्टर।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई नारियल तेल लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Does Coconut Oil Really Repel Mosquitoes: गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। गर्मी और बारिश की शुरुआत होते ही मच्छरों की वजह से होने वाली बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। मच्छर काटने की वजह से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस, येलो फीवर और वेस्ट नाइल वायरस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में डेंगू और मलेरिया की वजह से हजारों लोगों की मौत भी होती है। डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह देते हैं। इंटरनेट पर कई ऐसी जानकरियां इन दिनों वायरल हो रही हैं, जिनमें कहा गया है कि नारियल का तेल लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं और आपको डेंगू का खतरा नहीं रहता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई नारियल तेल लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं?

क्या नारियल तेल लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं?-  Does Coconut Oil Repel Mosquitoes in Hindi

नारियल तेल अनेकों औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल खाने से लेकर स्किन केयर और हेयर केयर समेत कई चीजों में किया जाता है। आयुर्वेद में नारियल तेल का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। पारंपरिक चिकित्सा में भी नारियल तेल का इस्तेमाल बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। नारियल तेल में एंटी-फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। नारियल तेल में ‌विटामिन ई समेत कई ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कोकोनट ऑयल एक बेहतरीन मस्कीटो रिपेलेंट होता है, इसमें मौजूद यौगिकों की वजह से मच्छर आपको नहीं काटते हैं। 

Does Coconut Oil Really Repel Mosquitoes

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नारियल तेल लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान भी, जानें सावधानियां

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि डेंगू से बचने के लिए सिर्फ नारियल तेल पर्याप्त नहीं है। नारियल तेल लगाने से त्वचा पर चिकनाहट हो जाती है, इसकी वजह से मच्छर स्किन पर बैठ नहीं पाते हैं या नहीं काटते हैं। लेकिन ऐसा कहना गलत होगा कि नारियल तेल लगाने के बाद मच्छर बिल्कुल भी नहीं काटते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नारियल तेल लगाने से डेंगू का खतरा कम हो जाता है लेकिन इस बात पर भरोसा करना मुश्किल है। नारियल तेल को लेकर अभी तक इस तरह का कोई भी शोध और अध्ययन भी मौजूद नहीं है, जिसमें इस दावे की पुष्टि की गयी हो।

नारियल तेल का इस्तेमाल कई समस्याओं में पारंपरिक चिकित्सा के रूप में किया जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि नारियल तेल का इस्तेमाल किसी भी बीमारी में करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह लिए किसी भी गंभीर परेशानी में नारियल तेल का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। आप नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन केयर और हेयर केयर में कर सकते हैं। इसके अलावा नारियल तेल का इस्तेमाल खाने में भी किया जाता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Heat Wave Alert: भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली, ओडिशा, गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट, जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version