Doctor Verified

Cavity: क्या वाकई कैविटी बिना इलाज के ठीक हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

कैविटी होने पर बिना इलाज के यह अपने आप ठीक हो सकता है। हालांकि, यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
Cavity: क्या वाकई कैविटी बिना इलाज के ठीक हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Does A Cavity Go Away On Its Own In Hindi: दांतों से जुड़ी परेशानी अक्सर लोगों को परेशान करती है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ भी ठंडा या गर्म खाने-पीने से दांतों में झनझनाहट शुरू हो जाती है। इस तरह की परेशानियां अक्सर दांतों में कैविटी की वजह से होती है। इन दिनों कैविटी एक कॉमन प्रॉब्लम हो गई है। इसके पीछे मुख्य कारण है कि किसी भी समय मंचिंग करते रहना और दांतों की सफाई की ओर विशेष ध्यान न देना। आपको बता दें कि अगर लंबे समय तक आप अपने दांतों की केयर नहीं करते हैं, तो इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बहरहाल, हम कैविटी की बात करें, तो इस संबंध में भी आपको एक्सपर्ट से संपर्क कर इलाज करवना चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि कैविटी एक ऐसी प्रॉब्लम है, जो अपने आप ठीक हो सकती है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है या फिर यह महज एक मिथक है? आइए, जानते हैं फरीदाबाद स्थित मानव रचना डेंटल कॉलेज में Department of Periodontology के प्रोफेसर Dr Nipun Dhalla से।

कैविटीज होने के कारण- Causes Of Cavity In Hindi

Causes Of Cavity In Hindi

कैविटीज होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे दांतों की प्रॉपर केयर न करना, रेगुलर ब्रशिंग न करना और शुगरी फूड का इनटेक ज्यादा करना। असल में, जब आप शुगरी फूड का इनटेक ज्यादा करते हैं और इसके बाद मुंह की सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में मुंह में मौजूद शुगरी फूड एसिड में बदल जाता है, जो निश्चित समय बाद प्लाक में बदलने लगता है। प्लाक दांतों के एनामेल को कमजोर कर देते हैं, जिससे दांतों को क्षति होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा, खराब ओरल हाईजीन, ड्राई माउथ, कैंडी जैसी चीजों का सेवन अधिक करना, एसिड रिफ्लक्स की समस्या होना आदि भी कैविटी का कारण हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दांतों पर लगी कैविटी को नजरअंदाज करने से हो सकती है कई अन्य परेशानियां

क्या कैविटी अपने आप ठीक हो सकती है?

कैविटी होने पर आपको एक्सपर्ट के पास जरूर जाना चाहिए। क्योंकि अगर आपकी  लापरवाही की वजह से कैविटी बढ़ गई, तो आपको असहनीय दर्द हो सकता है। बहरहाल, सवाल ये है कि क्या कैविटी अपने आप ठीक हो सकती है? इस संबंध में एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैविटी अपने आप बिना इलाज के ठीक होगी या नहीं? यह बात कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करती है। जैसे अगर कैविटी होने पर ओरल हेल्थ का पीएच लेवल मेंटेन किया जाए, सही अमाउंट पर मिनरल्स का सेवन किया जाए, तो कैविटी में सुधार हो सकता है। इसी तरह, अगर ओरल हाईजीन के प्रति लापरवाही न की जाए और हेल्दी डाइट फॉलो किया जाए, तो भी कैविटी की समस्या ठीक हो सकती है। हालांकि, यह बात भी मायने रखती है कि कैविटी कितना स्प्रेड हो चुका है। अगर समस्या ज्यादा है, तो बिना देरी किए आपको एक्सपर्ट से मिलकर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। ध्यान रखें कि अगर कैविटी की वजह से एक दांत नष्ट हो रहा है और इसकी अनदेखी की जा रही है, तो कैसे कैविटी फैलाने वाले बैक्टीरिया दूसरे दांतों को भी क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दांत निकलवाने के बाद इन 4 तरीकों से करें अपनी देखभाल, दर्द से मिलेगा छुटकारा

कैविटी से छुटकारा पाने के लिए क्या करें- Cavity Hone Par Kya Kare

Does a cavity go away on its own

कैविटी से छुटकारा पाने के लिए निम्न उपायों को अपना सकते हैं, जैसे-

  • दिन में दो बार ब्रश जरूर करें।
  • कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करना चाहिए ताकि मुंह में फूड पार्टिकल्स न रह जाएं।
  • समय-समय पर फ्लॉस करें। इससे दांतों के बीच फंसे खाद्य पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है।
  • नियमित रूप से दांतों का चेकअप करवाएं।
  • अगर दांत में कभी भी दर्द का अहसास हो, तो तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या एयरपॉड्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से ब्रेन कैंसर होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer