मानसून में डायबिटीज रोगी रखें इन 2 बातों का ख्याल, नहीं बिगड़ेगा स्वास्थ्य

मानसून आते ही डायबिटीज रोगियों की दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में अन्य मरीजों की तरह ही डायबिटीज के मरीजों को भी कई चीजों को ध्यान में रखना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में डायबिटीज रोगी रखें इन 2 बातों का ख्याल, नहीं बिगड़ेगा स्वास्थ्य


मानसून आते ही डायबिटीज रोगियों की दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में अन्य मरीजों की तरह ही डायबिटीज के मरीजों को भी कई चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्‍हें अपना खानपान और दिनचर्या को काफी गंभीरता से लेना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटी़ज के रोगी को पेय पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लेने चाहिए। पानी पीने से पहले उसे हल्का का गुनगुना कर लें। पेय पदार्थ लेने से शरीर के बेकार तत्व बाहर निकलते हैं। इस मौसम में उन्हें रेड मीट लेने से बचना चाहिए। खाना सोने से दो घंटे पहले खाएं, सोते समय दूध लेने से पेट खाली नहीं रहेगा क्योंकि प्रोटीन डाइट पचने में देर लगती है।

इसे भी पढ़ें : ब्लड शुगर है कम तो हो सकती हैं कई बीमारियां, इन लक्षणों से पहचानें

पैरों का रखें खास ख्याल

मानसून में मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष तौर पर अलग से देखभाल करने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून में चोट जल्द लगती है। खासकर पैरों की त्वचा मानसून में जल्दी निकलती है। ऐसे में मानसून में पैरों की देखभाल विशेष तौर पर जरूरी होती है क्योंकि वो घाव भरने में समय लेते हैं। सूती मोजे नमी को आसानी से सोख लेते हैं। इसलिए मानसून में मधुमेह रोगियों को नॉयलॉन के मोजों की जगह कॉटन के मोजे पहनने चाहिए। अपने मोजों को रोजाना बदलिए और गीले मोज़ों को बदलने में देरी ना करें। 

इम्यून सिस्टम को रखें मजबूत

यह बात तो सभी जानते हैं मधुमेह रोगियों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो जाता है, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियां जल्दी घेर लेती है, ठीक इसी तरह मधुमेह रोगियों को गरिष्ठ भोजन के अलावा, सामान्य भोजन पचाने में भी बहुत मुश्किलें आती है। उनका मधुमेह के दौरान पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है जिससे उन्हें कुछ भी पचाने में बहुत मुश्किल होती है। इसलिए मानसून के मौसम में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का खतरा, ऐसे करें खुद की केयर

हर्बल चीजें हैं फायदेमंद

मधुमेह रोगी को इस मौसम में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे- आंवला, तुलसी, हल्दी, काली मिर्च इत्यादि। इससे उन्हें ना सिर्फ शारीरिक तौर पर लाभ पहुंचेगा बल्कि वे भविष्य में होने वाली बीमारियों की आशंका को भी रोक सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Diabetes in Hindi

Read Next

डायबिटीज की शुरुआत से पहले नजर आते हैं ये 5 लक्षण, हो जाएं सावधान

Disclaimer