कोरोना के बीच होली में रखें इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, रंग और सैनिटाइजर कहीं खराब न कर दें स्किन

कोरोनाकाल में होली खेलते समय त्वचा का विशेष ख्याल रखें। क्योंकि हैंड सेनिटाइजर से आपकी त्वचा पर ड्राइनेस बढ़ेगी। जिससे त्वचा रोग बढ़ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोरोना के बीच होली में रखें इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, रंग और सैनिटाइजर कहीं खराब न कर दें स्किन


रंग वही हैं, लोग वही हैं, बस कोरोना पिछली दो होली से सारा मजा किरकिरा कर रहा है। चूंकि कोरोना एक महामारी है, जो अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कुछ देशों में चौथी लहर शुरू हो गई है और भारत में भी वैज्ञानिकों ने जून महीने तक चौथी लहर आने का संकेत बताया है। लेकिन इन सबके बीच भी हम एक बार फिर रंगों और उमंगों का त्योहार मनाने के लिए तैयार हो रहे हैं। जाहिर सी बात है कि ये होली हर साल की होली से अलग है। होली पर सबसे ज्यादा नुकसान आपकी त्वचा को होता है। तो वहीं इस बार रंग और सेनेटाइजर दोनों ही चीजें ऐसी हैं जो त्वचा में ड्राइनेस को बढ़ाती हैं। आगरा के एएसएन मेडिकल कॉलेज में कंसल्टेंट डर्मटॉलोजिस्ट डॉ. इशिता राका पंडित ने बताया कि कोरोनाकाल में होली खेलते समय संक्रमण से बचने के पूरे उपाय अपनाएं। तो वहीं, स्किन का विशेष ख्याल रखें। इस कोरोनाकाल में होली खेलते समय किन सावधानियों को ध्यान में रखना है, इसके बारे में जानते हैं डॉ. इशिता राका पंडित से।

inside3_Holiandskin

सेनिटाइजर त्वचा को ऐसे पहुंचाता है नुकसान

डॉ. इशिता राका पंडित का कहना है कि कोविड में होली खेलते समय त्वचा का विशेष ख्याल रखना होगा। उनका कहना है कि कोविड से बचने के लिए हैंड सेनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना में लोग होली खेलेंगे और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगे तो और ज्यादा स्किन सेंसटिव होगी। हैंड सेनिटाइजर स्किन के लिए बहुत अच्छा नहीं है। इससे स्किन में ज्यादा ड्राइनेस होगी। जिससे खुजली बढ़ेगी। सेनिटाइजर में एल्कोहल होता है। 

inside1_Holiandskin

एल्कोहल हमारी स्किन के पीएच को नुकसान पहुंचाता है। एल्कोहल से बैक्टीरिया तो रुकेगा लेकिन स्किन का मॉश्चर कम हो जाएगा। इससे बचने के लिए हैंड सेनिटाइजर की जगह हैंडवॉश का इस्तेमाल करें। स्किन पीएच फ्रैंडली साबुन का इस्तेमाल करें। होली खेलते समय हैंडी मॉश्चराइजर और तेल साथ में रखें।

होली पर त्वचा का ख्याल रखने के टिप्स

प्री होली तैयारी

डॉ. इशिता का कहना है कि होली पर स्किन को नुकसान से बचाने के लिए होली खेलने से एक सप्ताह पहले अपनी स्किन को तैयार करना शुरू कर दें। उसके लिए आप निम्न तैयारियां कर सकते हैं-

  • स्किन पर मॉश्चराइजर और सनस्क्रीन की लेयर्स लगाएं। 
  • होली खेलने के लिए हर्बल रंगों का प्रयोग करें। घर पर फूलों से बने रंगों से होली खेलें।
  • शरीर को स्लीपरी रखें। शरीर पर तेल होने की वजह से रंग शरीर पर नहीं चढ़ता और नहाते समय जल्दी छुट जाता है। 
  • बहुत से लोग बालों में कैरेटन स्मूदनिंग करा चुके होते है। तो बालों को बचाने के लिए बालों पर होली से पहले तेल, मॉश्चराइजर और सनसक्रीन लगाएं। बालों को बांधकर होली खेलें।
  • नाखूनों पर पतली नेलपेंट लगाकर होली खलें।

इसे भी पढ़ें : होली का रंग छुड़ाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 नैचुरल फेस पैक, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका

inside4_Holiandskin

होली खेलते समय ये करें

वैसे तो कई राज्य सरकारों ने सार्वजनिक होली खेलने से मना कर दिया है। तो जो भी होली खेली जाएगी वह अपने परिवार के साथ होगी। लेकिन फिर भी आपको कोरोना नियमों का ध्यान रखना है। होली खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें, इसके बारे में डॉ. इशिता ने बताया है।

  • गल्व्स पहनकर होली खेलें।
  • उचित दूरी के साथ होली खेलें।
  • मास्क पहनकर होली खेलें। मास्क से चेहरा रंगों से होने वाली एलर्जी से बचेगा। 
  • हैंड सेनिटाइजर के साथ मॉश्चराइजर भी साथ रखें। 
  • रंग से अगर कोई एलर्जी हो गई है और जलन मच रही है तो तुरंत ठंडे पानी से उस जगह को धोएं। कैलेमाइन जैसे सूदिंग लोशन लगा सकते हैं। क्रीम लगाने से जलन बढ़ेगी नहीं।
  • स्किन के साथ-साथ आंखों का भी ख्याल रखें। अगर बहुत स्ट्रॉन्ग रंग हैं तो वे आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चश्मा पहनकर होली खेलें। 

इसे भी पढ़ें : Holi 2021: स्किन, बालों और नाखूनों से छुड़ाएं होली का रंग, प्रयोग करें घर पर बने ये नैचुरल क्लींजर

होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए होममेड तरीके

डर्मेटॉलोजिस्ट डॉ. इशिता का कहना है कि होली के बाद लोग रंग को छुड़ाने के लिए खूब रगड़ते हैं। जिससे उनकी त्वचा को और नुकसान होता है। होली के बाद त्वचा का ख्याल कैसे रखना है इसके लिए निम्न टिप्स हैं-

  • बहुत रगड़ने पर रंग नहीं छुट रहा है तो एक दिन में मत छुटाइए। धीरे-धीरे कर के छुड़ाएं। 
  • दही, शहद, ग्लीसरिन का पेस्ट बनाकर होममेड उबटन बना सकते हैं। इससे रंग आराम से निकल जाएगा। 
  • होममेड मॉश्चराइजर बना सकते हैं। इससे स्किन भी खराब नहीं होगी। 
  • मुल्तानी मिट्टी से बने उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • दूध और हल्दी के पेस्ट से भी रंग छुड़ा सकते हैं। 
  • बालों के लिए सल्फेट फ्री शैंपू इस्तेमाल करें। सल्फेट फ्री शैंपू कैमिकल मुक्त होता है। 
  • नारियल तेल से नाखूनों को मॉश्चराइज कर सकते हैं। नाखूनों पर पहले ही कोटिंग करके जाएं। फिर नेलपेंट रीमूवर से नेलपेंट निकालेंगे तो वो आराम से निकल जाएगा।
  • होली खेलने के बाद अगर आपको स्किन से संबंधित कोई भी समस्या हो रही है तो तुरंत डर्मेटलॉजिस्ट से मिलें। 
  • मेडिकल स्टोर से दवा न लाएं। 
  • अगर आंखों में जलन हो रही है तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं और अगर फिर भी ठीक नहीं हो रहा तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।   

हर साल की होली की तरह इस साल की होली नहीं होगी। इस साल होली को लेकर और लोगों से मिलने में लोग खुद कतराएंगे। उन्हें कोरोना का डर है। ऐसे में होली घर पर ही मनाएं। साथ ही रंगों से आपकी त्वचा को कोई नुकसान न हो उसके लिए ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाएं।

Read More Article on Skin Care in Hindi

Read Next

गर्मियों में चेहरे का रूखापन दूर करेंगे ये 7 घरेलू उपाय, ऑयली स्किन से भी मिलेगा छुटकारा

Disclaimer