मौसम चाहे कोई भी हो रूखी त्वचा की समस्या एक बड़ी परेशानी है। पानी की कमी का त्वचा पर काफी गहरा असर पड़ता है। इससे त्वचा की ऊपरी सतह खराब होने लगती है। ऐसे में त्वचा बिना मॉइस्चराइज़र के मानों रह ही नहीं सकती। अगर मॉइस्चराइज़र समय पर मिल भी गया तो त्वचा में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता और त्वचा बेहद खुरदुरी और बूढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में आपकी मदद सिर्फ और सिर्फ घरेलू नुस्खे ही कर सकते हैं। ये घरेलू उपचार क्या हैं, चलिए फटाफट जान लेते हैं।
1. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आजकल ऐसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जिनमें एलोवेरा जेल मिला होता है। एलोवेरा से त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा सॉफ्ट होती है। एलोवेरा में हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। आप एलोवेरा के ताजे जेल से चेहरे की मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें। आप इस प्रक्रिया को हर रोज दोहरा सकती हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. नारियल का तेल
नारियल का तेल ना सिर्फ बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए वरदान है। इसमें हेल्दी फैटी एसिड होते हैं। जिससे स्किन सॉफ्ट रहती है। नारियल तेल के विकल्प में बेबी आयल और वेजिटेबल आयल का ही इस्तेमाल कर सकती हैं। आप रूखी त्वचा में नारियल का तेल लगाकर छोड़ दें। एक दिन में एक से दो बार इसे लगाएं।
इसे भी पढ़ें : इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए राजमा, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक
3. जोजोबा ऑयल
आमतौर पर जोजोबा ऑयल का इतेमाल ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इससे त्वचा मुलायम होती है। इससे ग्लो भी बढ़ता है। इसकी एंटीएजिंग प्रॉपर्टी एजिंग से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं। इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ़ कर लें। फिर जोजोबा आयल की कुछ बूंदे लेकर चेहरे की अच्छे से मसाज करें। कुछ देर बाद टॉवल से साफ कर लें।
4. ऑलिव आयल
ऑलिव आयल में मॉइस्चराइजिंग के गुण होते हैं। इससे त्वचा को पोषण मिलता है। शोध के मुताबिक इसे रुखी त्वचा की वजह से होने वाली खुजली से भी राहत मिलती है। आप इसमें कुछ बूंदे लैवेंडर आयल की मिलाएं और चेहरे में मसाज करने के बाद साफ़ कर लें। आप चाहें तो हर रोज सोने से पहले ये प्रतिक्रिया को दोहरा सकती हैं।
5. बादाम ऑयल
बादाम ऑयल का इस्तेमाल त्वचा के लिए काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है। इससे रंगत भी निखरती है। इसमें जेरेनियम एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। आप इसे हर रोज सोने से पहले लगाएं।
इसे भी पढ़ें : लौकी की पत्तियां भी होती हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और रेसिपीज
6. विटामिन ई
विटामिन ई रुखी त्वचा में काफी सुधार लाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही बढ़ती उम्र को भी आप कंट्रोल कर सकती हैं। किसी भी ऑयल में विटामिन ई का एक कैप्सूल का इस्तेमाल करें। इसे मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें। आप इसे हर रोज आजमा सकते हैं।
7. ग्लिसरीन
ग्लिसरीन रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में कमाल का काम करता है। ग्लिसरीन में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। आप इसे एक दिन में एक ही बार आजमाएं।
त्वचा से जुड़ी रूखेपन की समस्या से निजात हर कोई चाहता है। फिर चाहे वो लड़की हो या लड़का। हमारे बताए हुए ये घरेलू उपाय का इस्तेमाल आप बेधड़क कर सकते हैं। रूखी त्वचा का इलाज समय पर करना बेहद जरूरी है। अगर इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो एंटीएजिंग के साथ कई तरह की समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। तो हेल्दी, सॉफ्ट और खूबसूरत त्वचा के लिए आप हमारे बताए हुए घरेलू नुस्खों को जरुर आजमायें।
all images credit: freepik